{"_id":"580a0fd24f1c1b453d7034e8","slug":"world-will-see-haryana-history-in-glance","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की गौरवगाथा की साक्षी बनेगी दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की गौरवगाथा की साक्षी बनेगी दुनिया
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 नवंबर को होने वाले हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को पोर्टल और टेलीविजन के माध्यम से देशभर में प्रसारित किया जाएगा। प्रदेश के लोगों को हरियाणा की गौरवगाथा दिखाने के लिए अलग-अलग जगहों पर 200 ब्रॉड स्क्रीन लगाई जाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को अलग से यू-ट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भव्य समारोह के जरिये हरियाणा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से लेकर 50 वर्षों की गौरवगाथा लोगों के सामने प्रदर्शित की जाएगी। इसे हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके लिए बाकायदा एक अतिरिक्त मुख्य सचिव की ड्यूटी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगाई है। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के लिए एक विशेष पोर्टल स्वर्ण जयंती हरियाणा के नाम से बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिस पर सेक्टर-38 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम का वेबकास्ट होगा। इसके अलावा टाटा स्काई कंपनी से पूरे वर्ष होने वाले स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के लिए बातचीत अंतिम दौर में चल रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण मोदी के अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इसमें स्टेडियम में होने वाला कार्यक्रम भी दिखेगा। पीएम मोदी के ऐप पर भी इसकी ऑडियो आप सुन सकेंगे।
बता दें कि गौरवगाथा को महाभारत काल से शुरू करके, 1857 की भारत की आजादी की प्रथम लड़ाई में हरियाणा के लोगों का योगदान, पानीपत के युद्ध, रेजांगला युद्ध, हिसार के राखीगढ़ी में सिंधु घाटी सभ्यता से भी प्राचीन सभ्यता के अवशेष आदि जैसे हरियाणा की धरती से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंग दिखाए जाएंगे।
हरियाणा की खेलों में उपलब्धियां, जांबाज सैनिकों की वीरता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी उपलब्धियां लाइट एंड साउंड तथा वाटर लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।
हर जिले में लगेंगे ब्रॉड स्क्रीन
प्रदेश सरकार ने हर जिले में ब्रॉड स्क्रीन लगाने का निर्देश दिया है। पूरे प्रदेश में 200 ब्रॉड स्क्रीन लगेंगे। हर जिले में कम से कम 10 स्क्रीन लगना है। इसमें स्टेडियम, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन समेत अन्य जगहों को चिह्नित किया गया है। ब्रॉड स्क्रीन के बारे में सरकार के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता लोगों को न्योता देने में जुटे हैं। लोगों को लाने ले जाने की भी व्यवस्था होगी।
बड़े पैमाने पर प्रसारण होगा
स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किया जाएगा। हरियाणा की ऐतिहासिक भव्यता दिखाने के लिए वेबकास्ट और लाइव टेलीकास्ट दोनों होना है। हर जिले में इसे ब्रॉड स्क्रीन पर भी दिखाया जाएगा। इसके लिए विभाग काम कर रहा है।
डॉ. डी सुरेश, मंडलायुक्त व स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के प्रभारी