फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World will see a glimpse of Maha Kumbh on kartavya path

Delhi Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर दुनिया देखेगी महाकुंभ की झलक, अत्याधुनिक तकनीक भी की जाएगी प्रदर्शित

Wed, 22 Jan 2025 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Jan 2025 09:41 PM IST
सार

यूपी की झांकी की प्रेस प्रिव्यू में झलक दिखी। धर्म व आध्यात्म के साथ समुद्र मंथन की पौराणिक कथा का भी प्रदर्शन होगा। आधुनिक तकनीक की भी प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
World will see a glimpse of Maha Kumbh on kartavya path
प्रेस पूर्वावलोकन के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी - फोटो : अमर उजाला/ जी पाल

विस्तार

प्रयागराज के महाकुंभ की छटा दिल्ली में भी दिखाई देगी। गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर निकलने वाली यूपी की झांकी में इस बार महाकुंभ 2025-स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास को प्रदर्शित करेगी। इसमें पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुंभ का दिव्य स्वरूप दिखेगा। बुधवार को दिल्ली कैंट परेड ग्राउंड स्थित गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रीय रंगशाला शिविर के प्रेस प्रिव्यू में इसकी झलक भी दिखी।

विज्ञापन

दिलचस्प यह कि इसमें समुद्र मंथन से निकलने वाले 14 रत्नों को भी दिखाया गया है। एलईडी स्क्रीन पर झांकी में शाही स्नान के लिए जाते अखाड़ों का कारवां दिखेगा। वहीं, इसके प्लेटफार्म पर समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को चित्रित गया है। इसके पिछले हिस्से में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया है। इसमें हलाहल विष, कामधेनु, उच्चै श्रवा घोड़ा, ऐरावत हाथी, कौस्तुभ मणि, कल्पद्रुम, रंभा अप्सरा, लक्ष्मी, वारुणी, चंद्रमा, पारिजात वृक्ष, शंख, धन्वंतरि, अमृत शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अत्याधुनिक तकनीक का दिखेगा असर
'महाकुंभ' में अपनाई जा रही तकनीक, प्रबंधन और डिजिटलीकरण भी दिखेगा। इसके लिए हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसकी करोड़ों लोगों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का नमूना देखकर देश-दुनिया हैरत में होगी। इतने बड़े पैमाने पर होने वाली आयोजन की भव्यता का नजारा पूरी दुनिया कर्तव्य पथ से देखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed