{"_id":"582f1b524f1c1b5736900e11","slug":"world-trade-fair-is-open-for-common-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आम लोगों के लिए खुला विश्व व्यापार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आम लोगों के लिए खुला विश्व व्यापार मेला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगति मैदान का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शनिवार से आम होने जा रहा है। कारोबारी दिन खत्म होने से आम लोग देश के सबसे बड़े व्यापार मेले का वीकेंड पर लुत्फ उठा सकेंगे। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) का मानना है कि मेला आम होने से प्रगति मैदान में भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, मेला प्रशासन की अपील है कि मेले में आने के लिए सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। साथ ही नोटबंदी के असर को खत्म करने के लिए प्लास्टिक मनी लेकर ही मेले में प्रवेश करें।
विज्ञापन
आइटीपीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुबह टिकट 9 बजे से मिलेगी। जबकि प्रगति मैदान के गेट नंबर एक और दो पर 9.30 बजे सुविधा शुरू होगी। 12 वर्ष तक के बच्चों का मेले में प्रवेश मुफ्त होगा।
विज्ञापन
वहीं, इससे अधिक उम्र के बच्चों व वयस्कों को सौ रुपये में टिकट मिलेगी। दूसरी तरफ सोमवार से शुक्रवार तक एंट्री 50 रुपये में होगी। क्षमताभर का टिकट बिकने पर इसकी बिक्री बंद कर दी जाएगी। मेला प्रशासन के मुताबिक, वीकेंड पर दर्शकों की संख्या ज्यादा रहती है।
इससे टिकट अमूमन दो बजे के बाद नहीं मिल पाता है। दूसरी तरफ आईटीपीओ ने लोगों से अपील की है कि प्रगति मैदान जाने के लिए लोग सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें। कैंपस के चारों तरफ शटल बस की सुविधा है, जबकि गेट नंबर-2 पर प्रीपेड टैक्सी मिलेगी।
इससे लोगों को न तो जाम मिलेगा। न ही पार्किंग का झंझट उठाना पड़ेगा। दूसरी तरफ मेला प्रशासन की सलाह है कि खरीददारी करने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल करें। इससे 500 व 1000 रुपये की नोटबंदी से उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। हालांकि, मेले में मोबाइल एटीएम से नगदी निकालने की सुविधा है। लेकिन दर्शक बढ़ने से एटीएम के पास लंबी भीड़ लग जाती है। इससे परेशानी हो सकती है।
बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगों को नि:शुल्क प्रवेश
12 वर्ष तक के बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों का मेले में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसके लिए उन्हें जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। इसके साथ ही इन लोगों के लिए परिसर के भीतर गाड़ी और व्हील चेयर का भी इंतजाम किया गया है। हालांकि, इनके साथ आने वाले लोगों को तयशुदा दर पर टिकट खरीदना होगा।
महिलाओं के लिए अलग से प्रवेश
मेक इन इंडिया थीम पर आयोजित मेले में महिलाओं के प्रवेश के लिए विशेष इंतजाम हैं। सभी एंट्री गेट पर महिलाओं के अलग से स्कैनर लगाए गए हैं। इससे उन्हें प्रगति मैदान में प्रवेश करने में दिक्कत नहीं होगी।
चिड़ियाघर, भैंरो रोड, पुराना किला रोड, प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन और इंडिया गेट पर पार्किंग का इंतजाम है। जबकि प्रगति मैदान के किसी भी गेट के सामने वाहनों के रुकने पर प्रतिबंध है। ट्रैफिक पुलिस पार्किंग के अलावा वाहन खड़ा करने पर छह सौ रुपये चालान कर रही है।