फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Spiritual Conference concludes with the participation of over two lakh people

Delhi NCR News: दो लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया समापन सत्र में हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में आठ दिन तक चला 30वां विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन संपन्न हो गया। कृपाल बाग और संत दर्शन सिंह धाम, बुराड़ी में आयोजित सम्मेलन में दो लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। समापन सत्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा विधायक अशोक गोयल, विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेता और 650 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए।
सम्मेलन का समापन सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह महाराज के संदेश के साथ हुआ। इस अवसर पर उनका 80वां जन्मदिन भी मनाया गया। अनुयायियों ने इसे अंतरराष्ट्रीय ध्यान-अभ्यास दिवस के रूप में मनाया। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, कनाडा समेत कई देशों से प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन

संत राजिन्दर सिंह महाराज ने ध्यान-अभ्यास को ईश्वर से जुड़ने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य केवल शरीर या मन नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रेम और प्रकाश से भरी आत्मा है। प्रेम और आत्म-चिंतन से जीवन का उद्देश्य समझने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संत राजिन्दर सिंह महाराज को जन्मदिन की बधाई दी और ध्यान, शांति तथा मानव सेवा के प्रति उनके योगदान का उल्लेख किया। सम्मेलन में रक्तदान शिविर, निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी शिविर और वस्त्र वितरण शिविर भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed