फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Sleep Day Special: Healthy life requires 8 hours of sleep

विश्व निद्रा दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी

Fri, 15 Mar 2019 12:48 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
World Sleep Day Special: Healthy life requires 8 hours of sleep
सांकेतिक तस्वीर
बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच नींद की कमी लोगों को रोगी बना रही है। तकनीकी युग में मोबाइल और कंप्यूटर का अधिक इस्तेमाल लोगों के जीवन पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। इस लत के कारण पर्याप्त नींद की कमी से युवा तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यदि स्वस्थ जीवन बिताना है तो प्रतिदिन 8 घंटे की नींद जरूरी है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत दिवान ने बताया कि बच्चा हो या बूढ़ा, आज कल हर कोई नींद की बीमारी से ग्रस्त है। ओपीडी में रोजाना 20 मरीज अनिद्रा से पीड़ित पहुंच रहे हैं। 16 से 30 वर्ष तक के युवा इस बीमारी से सबसे अधिक ग्रस्त पहुंच रहे हैं। कोई वीडियो गेम की लत तो कोई काम के तनाव में पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहा।
विज्ञापन


जिसके कारण तमाम बीमारियां उन्हें अपनी गिरफ्त में ले रही हैं। युवाओं के अलावा बड़ों में भी बढ़ रही सोशल मीडिया की लत अनिद्रा का कारण बन रही है। नींद के लिए दवाओं का निरंतर उपयोग व्यक्ति को अंदर से खोखला कर रहा है। पर्याप्त नींद ही इसका एक मात्र उपाय व उपचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजनन पर भी असर कर रही अनिद्रा
इंदिरा आईवीएफ अस्पताल की डॉ. निधि सलूजा ने बताया कि नींद का पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। टेस्टोस्टेरॉन पुरुष हार्मोन है, जो प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण है। पुरुषों में हर दिन जितनी मात्रा में टेस्टोस्टेरॉन रिलीज होता है, उसकी अधिक मात्रा नींद में ही रिलीज होती है। नींद पूरी न होने के कारण यह मात्रा भी कम हो रही है। जिसका सीधा असर प्रजनन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed