{"_id":"5d378a068ebc3e6ccb57db82","slug":"world-s-most-dangerous-bird-cassowary-died-in-the-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व के सबसे खतरनाक पक्षी कैसोवरी की चिड़ियाघर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व के सबसे खतरनाक पक्षी कैसोवरी की चिड़ियाघर में मौत
Wed, 24 Jul 2019 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:59 AM IST
विज्ञापन
कैसोवरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब 20 साल से दर्शकों के आकर्षण केन्द्र रहे विश्व के सबसे खतरनाक और गुस्सैल पक्षियों में से एक कैसोवरी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
भारत के विभिन्न राज्यों के चिड़ियाघरों में से कुछ में ही 4-5 कैसोवरी पक्षी मौजूद हैं। इसकी मौत से चिड़ियाघर प्रशासन भी चिंतित है। हालांकि, इसकी मौत स्वाभाविक बताई जा रही है।
विज्ञापन
कैसोवरी नामक नर पक्षी दुनिया के सबसे बड़े पक्षी ऑस्ट्रिच के बाद आकार में दूसरे नंबर आता है, जिसका वजन करीब 60 किलो तक होता है। इसकी ऊंचाई 1.5-1.8 मीटर तक होती है। यह मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनिया के बरसाती वनों में पाया जाता है।
विज्ञापन
बताया गया है यह पक्षी बेहद खतरनाक और आक्रामक होते हैं और ये इंसान की जान भी ले सकते हैं। इनकी चोंच के पीछे गर्दन का कुछ हिस्सा नीला होता है और चोंच के ऊपर की सींग जैसा उभार होता है।
इस पक्षी की मौत हाल ही में कुछ दिन पहले हुई है। इसकी मौत के पीछे चिड़ियाघर प्रशासन संभावना जता रहा है कि ज्यादा उम्र होने के कारण उसकी प्राकृतिक मौत हुई है।
कैसोवरी को 20 साल से यहां पाला जा रहा था और अब उससे सभी कर्मचारियों को लगाव भी था। उल्लेखनीय है कि कैसोवरी पक्षी इतने खतरनाक होते हैं कि किसी की जान भी ले सकते हैं, जिसका ताजा उदाहरण अमेरिका के फ्लोरिडा के एक फार्म में प्रकाश में आया, जहां कैसोवरी पक्षी ने लंबे पंजों से फार्म मालिक को ही जान से मारा डाला था।