फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   world's largest statue 'Statue of Unity' Has become now 80 feet

80 फुट बन चुकी है विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति 'स्टैचू ऑफ यूनिटी'

Wed, 10 Feb 2016 09:04 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
world's largest statue 'Statue of Unity' Has become now 80 feet

चीन में निर्माणाधीन सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति करीब 80 फुट तक बन चुकी है। दूसरे चरण के निर्माण कार्य में सहयोग देने के लिए राम वी. सुतार फिर से चीन जा सकते हैँ। मूर्ति निर्माण का काम एलएंडटी कंपनी के पास है।

विज्ञापन


कुछ माह पहले नोएडा के पद्म विभूषण मूर्तिकार राम वी. सुतार चीन में तैयारी हो रही पटेल की 522 फुट ऊंची मूर्ति के निर्माण में सहयोग देने के लिए चीन पहुंचे थे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने तकनीकी दिक्कतों पर राय दी। भारत लौटे सुतार ने बताया कि मूर्ति निर्माण का कार्य पटेल के पैरों के भाग से शुरू किया गया है।

चीन से मूर्ति को छोटे-छोटे पीस में लाया जाएगा

world's largest statue 'Statue of Unity' Has become now 80 feet

नीचे के हिस्से से शुरू करते हुए मूर्ति का 80 फुट तक निर्माण हो चुका है। इसके बाद दूसरे चरण में मूर्ति का ऊपरी हिस्सा बनेगा। दूसरे चरण में मूर्ति बनाते समय जरूरत पड़ी और बुलाया गया तो दोबारा चीन जाएंगे।


गुजरात के साधुबेत में लगने वाली पटेल की मूर्ति के स्थान पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें एक ऊंची इमारत के अलावा म्यूजियम सहित कई अन्य भवन हैं।

इस कार्य में दुबई में बनी बुर्ज खलीफा इमारत के आर्किटेक्ट का सहयोग लिया जा रहा है। सुतार ने बताया कि गुजरात में मूर्ति स्थापित करने के दौरान वह वहां भी जाएंगे, चूंकि चीन से मूर्ति को छोटे-छोटे पीस में लाया जाएगा। लिहाजा, वहां इसे जोड़ने और फिनिशिंग के दौरान जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed