फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   world liver day 2023 Thin people should not be happy a study found liver fatty in 20% of lean people

Liver Disease: पतले लोग न हों खुश, एक अध्ययन में 20% दुबले लोगों का लिवर मिला फैटी, ये रखें अपना विशेष ध्यान

Tue, 18 Apr 2023 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Apr 2023 10:16 PM IST
सार

अध्ययन के दौरान पाया गया है कि 20 फीसदी पतले लोगों में फैटी लिवर की शिकायत पाई गई है। इसके अलावा देखा जा रहा है कि महिला एवं पुरुषों में तेजी से शराब के सेवन की आदत बढ़ रही है जो फैटी लिवर की समस्या बढ़ा रही है।

विज्ञापन
world liver day 2023 Thin people should not be happy a study found liver fatty in 20% of lean people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अगर आपका वजन कम है, तब भी आपका लिवर फैटी हो सकता है। देश में किए गए एक अध्ययन के अनुसार शरीर से पतले 20 फीसदी लोगों का लिवर फैटी पाया गया है, जिसके कारण उन्हें दूसरे रोग होने का खतरा रहता है। दरअसल लोगों के बदले खानपान और शराब सेवन की आदत से लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए साल 2023 के वर्ल्ड लिवर डे का थीम सतर्क रहें, नियमित लिवर चेक-अप करें, फैटी लिवर किसी को भी प्रभावित कर सकता है, रखा गया है। डॉक्टर बताते हैं कि देश में नौ से 53 फीसदी तक लोगों में फैटी लिवर की शिकायत दर्ज हुई है।

विज्ञापन

लिवर एवं पित्त विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. शिव कुमार सरीन ने बताया ने बताया कि अध्ययन के दौरान पाया गया है कि 20 फीसदी पतले लोगों में फैटी लिवर की शिकायत पाई गई है। इसके अलावा देखा जा रहा है कि महिला एवं पुरुषों में तेजी से शराब के सेवन की आदत बढ़ रही है जो फैटी लिवर की समस्या बढ़ा रही है। इसके अलावा खराब दिनचर्या भी एक बड़ा कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी विभाग की वरिष्ठ डॉ. वैशाली ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से घर मंगवा रहे खाने के कारण भी लोगों में फैटी लिवर की समस्या देखने को मिल रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों से पता चलता है कि ये मरीज पहले की तरह ज्यादा काम नहीं करते, जिससे समस्या बढ़ती है। डॉ. अमित जावेद ने कहा कि बिना शराब के सेवन से होने वाले फैटी लिवर की समस्या लाइफ स्टाइल से जुड़ी है। इससे दुनियाभर के 30 फीसदी लोग पीड़ित हैं। डॉ. अभय सिंह के अनुसार लिवर से जुड़ी समस्याओं का उपचार हो सकता है। 

विज्ञापन

5-6 गुना बढ़ जाती है समस्या 
फैटी लिवर होने के बाद मधुमेह, अनियंत्रित रक्तचाप, ह्दय रोग, किडनी रोग, गॉल ब्लैडर में पथरी सहित अन्य बीमारी होने का खतरा पांच से छह गुना तक बढ़ जाता है। इसके अलावा खर्राटे लेने की समस्या भी बढ़ जाती है। 

करवाएं जांच 
समय-समय पर लिवर की जांच करवानी चाहिए। यदि ब्लड टेस्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की सूचना मिलती है तो लिवर की जांच भी करवानी चाहिए। हो सकता है कि मरीज का लिवर फैटी हो। 

ये लोग रखे अपना ध्यान 
जिन मरीजों में मोटापा, मधुमेह, बीपी, हार्ट, कैंसर, हाई कोलेस्ट्रॉल, गॉल ब्लैडर में पथरी, अंडाशय में गांठ हो, खर्राटे लेते हो, किडनी रोग हो तो फैटी लिवर होने से समस्या बढ़ जाती है। यह शरीर में होने वाले अन्य रोगों को भी गंभीर बना देता है। इसके अलावा शराब का सेवन कम उम्र में ही लिवर से जुड़ी समस्या का पीड़ित बना देता है। 

ऐसे करें बचाव 
-नियमित रूप से व्यायाम करें
-शुगर का इस्तेमाल कम से कम करें 
-देर रात में खाना न खाएं 
-दिन संतुलित रखें 
-क्षमता के अनुसार काम करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed