फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Laughter Day 2023 Stress goes out of mind when you laugh

World Laughter Day 2023: हंसने पर दिमाग से बाहर हो जाते हैं तनाव, चिंता व अन्य भाव

Sun, 07 May 2023 07:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 07 May 2023 07:52 AM IST
सार

मनोरोग विशेषज्ञों के अध्ययन बताते हैं कि हंसमुख व्यक्ति के सामाजिक रिश्ते अच्छे रहते हैं। हंसने के कारण उनके पास उनके शरीर पर पूरी तरह से नियंत्रण रहता है।

विज्ञापन
World Laughter Day 2023 Stress goes out of mind when you laugh
World Laughter Day 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तनाव, चिंता, डर, गुस्सा और दिमाग में गलत भाव को दूर करने के लिए कुछ पल की हंसी ही काफी है। हंसने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन्स के स्राव में वृद्धि होती है, जो शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। वहीं तनाव के कारण शरीर में बनने वाले कॉर्टिसोल हार्मोन्स के स्तर को भी घटता है। यह शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

विज्ञापन


लंबे समय तक कॉर्टिसोल हार्मोन्स के बने रहने पर रक्तचाप प्रभावित होता है। कई बार रक्तचाप के बढ़ने के कारण दिल पर दबाव बढ़ता है जिसका नतीजा दिल का दौरा होता है। मनोरोग विशेषज्ञों के अध्ययन बताते हैं कि हंसमुख व्यक्ति के सामाजिक रिश्ते अच्छे रहते हैं। हंसने के कारण उनके पास उनके शरीर पर पूरी तरह से नियंत्रण रहता है। नकारात्मक पहलु होने के बाद भी वह शांत दिमाग से फैसले लेते हैं। जबकि हमेशा तनाव में रहने वाले आपा खो देते हैं और सही निर्णय नहीं ले पाते और नुकसान उठाना पड़ता है। 
विज्ञापन


शरीर में बढ़ता है खून का प्रवाह
हंसने से न केवल एबिलिटी बढ़ाने वाले सेल्स में वृद्धि होती है बल्कि रोगों से लड़ने में सहायक टी सेल्स की सक्रियता भी बढ़ जाती है। हंसने से खून का प्रवाह बढ़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। हंसने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। इसे लेकर एम्स सहित अन्य संस्थान भी लाफ्टर थेरेपी पर अध्ययन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोज 10 मिनट हंसना ही पर्याप्त 
दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर पी पाराशर का कहा है कि हंसने से फेफड़ों का संकुचन और विस्तारण तेजी से व सामान्य से अधिक होता है। ऐसा होने से हमें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। शरीर में अधिकतर रोग मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी के कारण ही होते हैं। रोजाना 10 से 15 मिनट हंसने से करीब 40 कैलोरी खर्च होती हैं। यह एक योगिक क्रिया है।

हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित 
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मनोरोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. लोकेश शेखावत ने कहा कि उपचार के दौरान पाया गया है कि हर दूसरा व्यक्ति तनाव का शिकार हैं। ऐसे लोगों के लिए हंसना बड़ा उपचार हो सकता है। व्यक्ति जब हंसता है तो दिमाग के विचार खत्म हो जाते हैं और शरीर रिलेक्स हो जाता है। जिससे डिप्रेशन, तनाव, मूड स्विंग्स, एंक्सायटी, क्रोध में कमी आती हैं। 

हंसने का फायदा

  • शरीर रहता है स्वस्थ 
  • बढ़ती है निर्णय लेने की क्षमता 
  • खुद पर होता है विश्वास


तनाव के कारण 

  • नौकरी 
  • रिश्तें 
  • विश्वास में कमी 
  • अच्छे दोस्तों का अभाव 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed