फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World heritage sites included in the UNESCO list will be seen in the notes

Delhi: नोटों में दिखेंगे यूनेस्को सूची में शामिल विश्व धरोहर स्थल, 30 जून से 9 जुलाई तक लगेगी प्रदर्शनी

Wed, 28 Jun 2023 08:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Jun 2023 08:00 AM IST
सार

भारत की अध्यक्षता में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के समारोहों के तहत आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी सदस्य देशों के नोटों पर केंद्रित है। यह एक विशेष अवसर होगा, जब यूनेस्को विश्व धरोहर सम्मेलन के 50वें वर्ष का उत्सव मना रहा है।

विज्ञापन
World heritage sites included in the UNESCO list will be seen in the notes
नोटों में दिखेंगे यूनेस्को सूची में शामिल विश्व धरोहर स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र 30 जून से नौ जुलाई तक प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है, जिसमें यूनेस्को की सूची में शामिल विश्व धरोहर स्थलों के चित्रण वाले नोटों को अनूठे तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। इस अनूठी प्रदर्शनी की क्यूरेटर रुक्मिणी दहानुकर हैं। 30 जून को प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। जी-20 देशों के उच्चायुक्त और राजदूत इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


भारत की अध्यक्षता में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के समारोहों के तहत आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी सदस्य देशों के नोटों पर केंद्रित है। यह एक विशेष अवसर होगा, जब यूनेस्को विश्व धरोहर सम्मेलन के 50वें वर्ष का उत्सव मना रहा है, वहीं भारत की स्वतंत्रता के भी 75 वर्ष पूरे हुए हैं और पूरा भारत अमृतकाल का जश्न मना रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए आईजीएनसीए के सांस्कृतिक अभिलेखागार में पुरा लेखपाल प्रो. कुमार संजय झा ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र अपनी तरह की पहली प्रदर्शनी बैंकिंग ऑन वर्ल्ड हेरिटेज पेश करने जा रहा है। इससे पहले कभी भी दुनियाभर के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों को प्रदर्शित करने वाले नोटों को इतने अनोखे तरीके से प्रस्तुत और स्मरण नहीं किया गया। रुक्मिणी दहानुकर ने कहा कि यह प्रदर्शनी मिलेनियल पीढ़ी (1980 और 90 के दशक में जन्मे लोग) और युवाओं को नोटों के माध्यम से उनकी संस्कृति और विरासत के बारे में शिक्षित करेगी। हमारे देश के बैंक नोटों में देश की 17 भाषाएं हैं, जो विविधता में एकता को दर्शाती हैं। यह प्रदर्शनी नोटों के माध्यम से मानवता और संस्कृति के संबंध को भी प्रदर्शित करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प है कि जी-20 सदस्य देशों ने जो मुद्राएं जारी की हैं, उनपर छपे चित्र हमारे इतिहास व भव्य स्मारकों से मेल खाते हैं। इसमें दुनियाभर के समाज व इतिहास को प्रभावी तरीके से समझा जा सकता है।


बैंक नोट विशेषज्ञ पैनल चर्चा में हिस्सा लेंगे
प्रदर्शनी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक पैनल चर्चा का भी आयोजन होगा। पैनल चर्चा में भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक सुधाकर कजार, एनसीएईआर की प्रोफेसर पूनम महाजन, डेलारू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कंट्री डायरेक्टर आशीष चंद्रा, विद्वान आनंद कोठारी और प्रदर्शनी की क्यूरेटर रुकमिणी दहानुकर शामिल होंगी। रुक्मिणी की संस्था ‘मनी टॉक्स’ दुनियाभर के बैंक नोट, कला और डिजाइन पर निरंतर शोध कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed