फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   world heart day how to leave strong and happy

विश्व हृदय दिवस: रखें अपने दिल का ख्याल, रहेंगे स्वस्थ और खुशहाल

Sat, 29 Sep 2018 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 29 Sep 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
world heart day how to leave strong and happy
demo pic

जब तक धड़कन चलती है, इंसान की जिंदगी रहती है। ऐसे में हम समझ सकते हैं कि हृदय हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। आज विश्व हृदय दिवस है। इस दिन हमें हमारे इसका ख्याल रखने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे ज्यादा परेशानी दिल को ही होती है। 

विज्ञापन


पूरे शरीर में खून का बहाव हो या फिर अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य, हमारा दिल दिनभर व्यस्त रहता है। हम जागें या सोएं धड़कन चलती रहती है और शरीर के जरूरी कार्यों में लगी रहती हैं। ऐसे में हमारे लिए भी जरूरी है कि हम इस दिल का ख्याल रखें। इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन


दरअसल, चिकित्सकों का कहना है कि वर्तमान समय में हार्टअटैक एक आम बीमारी बनती जा रही है। पहले यह माना जाता था कि इसका खतरा अधिक उम्र के लोगों को आता है, लेकिन अब यह बीमारी कम उम्र के युवाओं में भी आसानी से देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की डायटिशियन डॉ. खुशबू के अनुसार सही खानपान न होना बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचना है तो निश्चित समय पर खाना खाइए। साथ ही, बाहर खाने से बचना चाहिए। 

क्या रखें ख्याल

डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ  कार्डियोलॉजी, फोर्टिस अस्पताल के डॉ. सुमन भंडारी ने बताया कि हमारे पास उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि बेशक हृदय रोगों के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ी है। अब वह जांच व इलाज कराने के लिए आते हैं। हमें उन्हें सही उपचार के बारे में बताने के लिए लगातार प्रयास करते हैं।

साथ ही उन्हें कार्डियोवास्क्युलर रोगों का जोखिम कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ने, आदर्श वजन बरकरार रखने, नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन करने व मद्यपान सीमित करने के बारे में सलाह देते हैं। 

वहीं, मेडिकल ऐप डॉक्स के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अमर ए अमले ने बताया कि हृदय रोग मुख्य रूप से दिनचर्या से जुड़े होते हैं। भरपूर नींद न लेना, सही से खाना ना खाना इसकी सबसे बड़ी वजह हैं। हृदय रोगों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को नियमित बनाना बेहद आवश्यक है। आठ घंटे नींद अवश्य लें। पानी खूब पीएं। खाने का समय निश्चित रखें। ज्यादा तली या बाहर की चीजें खाने से परहेज करें। रोजाना व्यायाम एवं योगा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed