फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Earth Day: Awareness campaign in Viswa Bharti Public School Noida

अर्थ डे पर विश्व भारती पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहन 

Tue, 23 Apr 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो,  नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो,  नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 23 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
World Earth Day: Awareness campaign in Viswa Bharti Public School Noida
world earth day
नोएडा के सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में ‘अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान’ के तहत अर्थ डे पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता और पर्यावरणविद् डॉ. केडी गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी को बचाना सभी का धर्म है।
विज्ञापन


अगर हमें स्वस्थ रहना है तो पेड़ों की रक्षा करनी होगी। हम पृथ्वी का जन्म दिवस मना रहे हैं। हमारा उद्देश्य हरियाली को वापस लाना होना चाहिए। कहा कि हम पेड़ों कोबिना सोचे-समझे काट देते हैं। जबकि एक पौधे को पेड़ बनने में 15 वर्ष लगते हैं।
विज्ञापन


आज जंगलों को काट कर वहां इमारतें बनाई हैं। पेड़ों की कमी से प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे शुद्घ प्राण वायु मिलना मुश्किल हो रहा है। हम सिर्फ शहरों को स्मार्ट कर रहे हैं, गांवों पर ध्यान नहीं देते हैं। आज सभी नदियां प्रदूषित हो रही हैं, जिसका कारण हम सभी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हरियाली बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में निजी रेडियो हेड सुशील भारती ने कहा कि आज हमें इस बात का भी ध्यान देना होगा कि कौन सा पौधा पर्यावरण के लिए जरूरी है। कहा कि इमली आदि के पौधे पहले औषधि के रूप में प्रयोग होते थे।

हमें कोशिश करनी चाहिए कि लिपटस के पौधे न लगाएं। इससे जमीन को काफी नुकसान होता है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम की तारीफ की।


वृक्षारोपण के साथ देखभाल भी जरूरी
वक्ताओं ने कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब केवल पेड़ लगाना काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। यदि हर बच्चा एक एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो कुछ हद तक हम प्रदूषण से मुक्ति पा सकते हैं। इस दौरान बच्चों ने भी पौधरोपण करने और उसकी देखभाल करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed