फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   World Blood Donor Day: Amar Ujala Foundation's call - 5,060 people showed the spirit of great donation

विश्व रक्तदाता दिवस : अमर उजाला फाउंडेशन का आह्वान- भीषण गर्मी में 5,060 लोगों ने किया महादान

Sun, 15 Jun 2025 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Jun 2025 03:39 AM IST
सार

40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी और उमस के बावजूद दूसरों की जान बचाने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। अकेले मेरठ यूनिट में 514 रक्तदानियों ने महादान किया। 

विज्ञापन
World Blood Donor Day: Amar Ujala Foundation's call - 5,060 people showed the spirit of great donation
विश्व रक्तदाता दिवस, file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग उमड़े। 40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी और उमस के बावजूद दूसरों की जान बचाने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। अकेले मेरठ यूनिट में 514 रक्तदानियों ने महादान किया। 

विज्ञापन


इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल व सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। किसी अनजान की जान बचाने का जज्बा महादानियों में देखते ही बनता था। पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं ने उत्साह दिखाया, वहीं 60 वर्ष से ऊपर के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी रक्तदान कर दूसरों को भी अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मुरादाबाद में 48 वर्षीय उमेश गुप्ता ने 102वीं बार और गोरखपुर के 40 वर्षीय महेंद्र नाथ ने 85वीं बार रक्तदान किया। दिव्यांगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेरठ के एसपी सूरज कुमार राय ने अमीनगर सराय पहुंचकर अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान कर मिसाल पेश की। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक महादानी को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम में खबर लिखे जाने तक अमर उजाला के प्रसार वाले छह में से चार राज्यों यूपी, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा के 110 से अधिक शहरों में 142 शिविरों में 5,060 महादानी रक्तदान कर चुके थे। 


कहां-कितने यूनिट रक्तदान
चंडीगढ़ में 131, कानपुर में 295, प्रयागराज में 254, गाजियाबाद में 160, नोएडा में 263, अलीगढ़ में 66, झांसी 74, मुरादाबाद में 256, आगरा में 240, गोरखपुर में 169, वाराणसी में 378, लखनऊ में 485 और बरेली में 197 यूनिट रक्तदान हुआ। इसी तरह से हरियाणा की रोहतक यूनिट में 546 यूनिट, हिसार में 306, करनाल में 247 यूनिट रक्तदान हुआ। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 276 और नैनीताल में 140 लोगों ने रक्तदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed