साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला
यदु पब्लिक स्कूल में मंगलवार को साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसमें छात्रों को सिखाया गया कि कैसे कंप्यूटर डाटा को सुरक्षित कर सकते हैं।
इस दौरान छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में बताया कि इसमें अपराधी आपके कंप्यूटर नेटवर्क में प्रवेश कर आपकी निजी जानकारी जैसे आपका नेटवर्किंग पासवर्ड आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी आदि को चुरा लेते हैं।
इसका दुरुपयोग करते हैं। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल मृणाली सिंह भी मौजूद रहीं।