PM मोदी ने शुरू की अपने 195 सिपाहियों की ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद के सूरजकुंड में शनिवार सुबह भाजपा के 195 सांसदों के लिए होने वाली ट्रेनिंग वर्कशॉप का उद्घाटन किया।
पीएम नरेंद्र मोदी पार्टी के नए सांसदों को राजनीति के गुरु बताने के साथ ही उन्हें तमाम जानकारियों से भी रूबरू कराएंगे। जबकि रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अपने लंबे अनुभव से सांसदों को राजनीति की दुनिया में परिपक्व बनने का मंत्र देंगे।
दो दिन की इस पाठशाला में लोकसभा के 170 और राज्यसभा के 25 सदस्य शिरकत करेंगे।
इसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी अपने नए सांसदों को प्रशिक्षण शिविर में सियासत के दांवपेच सिखाएगी। जिसमें सबसे प्रमुख रूप से नये सांसदों के लिए अबूझ बनी पहेली प्रश्नकाल और शून्यकाल की जानकारी दी जाएगी।
पहली क्लास गुरु मोदी की
शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे से पहली क्लास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह लेंगे, जबकि रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी अपने लंबे अनुभव से सांसदों को राजनीति की दुनिया में परिपक्व बनने का मंत्र देंगे। दो दिन की इस पाठशाला में लोकसभा के 170 और राज्यसभा के 25 सदस्य शिरकत करेंगे।
इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय कार्य मंत्री वैंकया नायडू एवं पार्टी के संगठन मंत्री रामलाल मुख्य तौर पर सांसदों को संसद की कार्यवाही एवं दूसरे दलों से आकर सांसद बने नेताओं को पार्टी संगठन की जानकारी देंगे।
इनके बारें में दी जाएगी प्रमुख जानकारी
वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय कार्य मंत्री वैंकया नायडू एवं पार्टी के संगठन मंत्री रामलाल की ओर से मुख्य तौर पर सांसदों को संसद की कार्यवाही एवं दूसरे दलों से आकर सांसद बने नेताओं को पार्टी संगठन की जानकारी देने के बाद करीब आधे घंटे तक सांसदों को राजनीतिक गुर सिखाएंगे।
हरियाणा प्रदेश भाजपा के प्रदेश सचिव संदीप जोशी के मुताबिक, शिविर में सांसदों को संसद की मर्यादा, नैतिकता, कामकाज के तरीके, संसद के नियमों, विशेषतौर पर शून्यकाल, प्रश्नकाल, मीडिया, आईटी एवं भाजपा संगठन के बारे में बताया जाएगा।
अभेद्य सुरक्षा घेरे में है ये क्लास
कार्यक्रम के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। एसपीजी के अलावा हरियाणा पुलिस के 2500 जवानों ने सूरजकुंड में डेरा डाल लिया है। सांसदों को ठहराने के लिए सूरजकुंड के तीन होटलों में 110 से अधिक कमरे बुक कराए गए हैं।
प्रधानमंत्री के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। यहां पर स्पैट दस्ते के जवान भी अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात कर दिए गए हैं। कुल मिलाकर सुरक्षा इंतजाम इतने कड़े हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। इसमें फरीदाबाद के 1500 एवं अन्य जिलों के 900 पुलिसवाले लगाए गए हैं, जबकि 11 जिलों के करीब सौ सीआईडी कर्मी अपने कैमरों के साथ पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।