{"_id":"5ddd27798ebc3e54e8092b49","slug":"workshop-catches-fire-due-to-short-circuit-huge-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: शॉर्ट सर्किट से वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: शॉर्ट सर्किट से वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान
Tue, 26 Nov 2019 06:54 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
वर्कशॉप में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के एनआईटी तीन स्थित एक वर्कशॉप में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर में हुए धमाके के बाद शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय वर्कशॉप के कर्मचारी दोपहर का खाना खाने के लिए गए थे। दो कर्मचारी आसिफ व मुन्नालाल वर्कशॉप में ही खा रहे थे। जोरदार धमाके के बाद आग की लपटें देखते ही वो खाना छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन
ऊपरी मंजिल तक भड़की आग पर दमकल कर्मचारियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। एनआईटी-3 के 3जी/191 में अमृतलाल नामक व्यक्ति का एमजी कोटर्स नामक वर्कशॉप है। वर्कशॉप के गेट पर ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ट्रांसफार्मर पर एक गिलहरी चढ़ रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान वह तारों की चपेट में आ गई। जोरदार धमाके के साथ ही ट्रांसफार्मर के साथ ही वर्कशॉप के केबल में भी शार्ट सर्किट हो गया। इससे चिंगारी निकलकर वर्कशॉप में रखे विभिन्न ज्वलनशील केमिकल पर जा पड़ी और आग भड़क गई। देखते ही देखते आग वर्कशॉप के पहली मंजिल तक पहुंच गई और लपटें ऊपर तक उठने लगीं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग व बिजली विभाग को सूचना दी। इस क्षेत्र की बिजली तुरंत काट दी गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ी ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। वर्कशॉप में वाहनों के डेंटिंग पेंटिंग का काम होता था। इसमें प्रचुर मात्रा में केमिकल का भी उपयोग होता है। वर्कशॉप में केमिकल होने के कारण ही आग तेजी से फैल कर पूरी वर्कशॉप को अपने चपेट में लिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
वर्कशॉप मालिक अमृतलाल ने बताया कि घटना के समय वह खुद भी वर्कशॉप में ही थे। उन्हें खुद समझ नहीं आया कि क्या हुआ। बस आग की लपटें उठती दिखाई दी। उन्होंने बताया कि इस घटना से काफी नुकसान हुआ है।