{"_id":"5cf30ddbbdec22073c2c91d8","slug":"working-women-will-able-to-complain-about-exploitation-via-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐप से शोषण की शिकायत कर सकेंगी कामकाजी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐप से शोषण की शिकायत कर सकेंगी कामकाजी महिलाएं
Sun, 02 Jun 2019 05:14 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 02 Jun 2019 05:14 AM IST
सार
15 अगस्त तक होगा तैयार, इंट्रा आईटी और प्रशासन के बीच करार, निजी और सरकारी दफ्तरों के प्रमुखों संग हुई बैठक
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए बैठक हुई। सरकारी संस्थानों एवं निजी कंपनियों के प्रमुखों के साथ महिला उत्पीड़न के प्रकार, लक्षण और रोकने के लिए बने कानून के उपयोग पर चर्चा हुई। इंट्रा आईटी नामक कंपनी ने सीएसआर के तहत महिला कानून और सुरक्षा से जुड़ा एक ऐप और कार्य योजना बनाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद जिलाधिकारी ने इस संबंध में कंपनी के साथ एमओयू साइन किया। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि कार्य स्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए कानून सख्ती से लागू करना जरूरी है।
विज्ञापन
महिलाओं को भी जागरूक करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटी और इंट्रा की टीम प्रभावी कदम उठाएंगे। साथ ही महिलाएं पहचान उजागर किए बिना आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
साथ ही पारदर्शिता के साथ कड़ी कार्रवाई के लिए ऐप बनाया जा रहा है। 15 अगस्त से पहले ऐप तैयार होने की संभावना है। सीएमओ अनुराग भार्गव, सीएमएस डॉ. वंदना शर्मा, इंट्रा आईटी के अधिकारियों सहित कई लोग मौजूद रहे।