फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Working-Day has managed to find out how even-odd.

वर्किंग-डे में पता चलेगा कितना कामयाब है सम-विषम

Sat, 02 Jan 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Jan 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
Working-Day has managed to find out how even-odd.
1 जनवरी से लागू हुए सम- विषम फॉर्मूले का असर सोमवार से प्रभावी रूप से सड़कों पर दिखाई देगा। अभी तक छुट्टियों की वजह से सड़कों पर इतना प्रभाव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


मेट्रो पर भी इतना असर नहीं पड़ा है। लेकिन सोमवार से सभी ऑफिस खुल जाएंगे। जिसके बाद लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि लोगों ने इससे बचने के लिए कार पूलिंग, ऑटो शेयरिंग, मेट्रो जैसे दूसरे विकल्प ढूंढने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


ताकि सोमवार के दिन ऑफिस पहुंचने में देरी न हो। सबसे ज्यादा लोग कार पूलिंग को तबज्जो दे रहे हैं। कुछ लोग वेबसाइट पर कार पूलिंग के लिए विकल्प ढूंढ रहे हैं तो कुछ लोगों ने अपने ऑफिस के लोगों के साथ ही कार पूलिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

Working-Day has managed to find out how even-odd.

स्थानीय लोगों के मुताबिक अभी तक दो दिनों में सम - विषम नंबर को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई है। लेकिन सोमवार से परेशानी बढ़ने वाली है।

आशीष झा के मुताबिक वे फरीदाबाद में रहते हैं। सुबह 10 बजे ऑफिस पहुंचना होता है। सम- विषम की वजह से अब उन्हें करीब ढाई घंटे पहले घर से निकलना पड़ेगा। हालांकि वे पूरी तरह से तैयार हैं। कार पूलिंग करेंगे।

वहीं गोविंद प्रसाद कहते हैं कि वे पड़पड़गंज से नोएडा सेक्टर-62 आते हैं। अभी तक तो कार से रोज आते थे। लेकिन सोमवार से एक दिन शेयरिंग ऑटो में आना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed