फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Worker killed and dumped the bodies on the street

मजदूर की हत्या की और सड़क पर फेंक दिया शव

Sun, 29 Mar 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 29 Mar 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Worker killed and dumped the bodies on the street

नोएडा के सेक्टर 61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पास एक मजदूर की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सड़क पर शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर सेक्टर-58 पुलिस पहुंची। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि अधेड़ के सीने पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। शव की शिनाख्त रामपाल (44) निवासी गली नंबर 10 इंद्रापुरी, मोदीनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह सेक्टर 24 स्थित नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कांट्रेक्ट पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह साइकिल से घर के लिए निकला था। रात करीब साढ़े 11 बजे उसका शव शॉप्रिक्स मॉल के पास सड़क पर पड़ा मिला। मौके से पर्स, मोबाइल और साइकिल बरामद हुआ है। पुलिस ने लूटपाट के इरादे से हत्या करने की बात से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से वार करने की बात पुष्टि हो गई है। डीएसपी डॉ. अनूप कुमार का कहना है कि  जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed