{"_id":"68817ca91a5becffd700fd47","slug":"worker-dies-after-falling-into-a-pit-during-boring-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बोरिंग के दौरान गड्ढे में गिरने से श्रमिक की मौत, पैर फिसलते ही मिट्टी में दबने से थम गई थीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बोरिंग के दौरान गड्ढे में गिरने से श्रमिक की मौत, पैर फिसलते ही मिट्टी में दबने से थम गई थीं सांसें
Thu, 24 Jul 2025 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Jul 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-44 में निर्माणाधीन गोदरेज रिवराइन बिल्डिंग में बोरिंग करने के दौरान गड्ढे में गिरने से एक श्रमिक अर्जुन शुक्ला (19) की मौत हो गई। वह बोरवेल की मशीन चलाता था। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-44 छलेरा गांव में गोदरेज रिवराइन बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
इसमें पानी के लिए बोरिंग की जा रही है। मंगलवार रात को मशीन चला रहा अर्जुन पैर फिसलने से बोरिंग के पास मिट्टी में दब गया। आसपास मौजूद श्रमिकों ने मिट्टी हटाकर युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और आननफानन में पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। ब्यूरो
विज्ञापन