फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work will be stopped in lower courts on Thursday

कल भी बंद रहेगा निचली अदालतों में कामकाज, बार काउंसिल अध्यक्ष बोले- हिंसा नहीं होगी बर्दाश्त

Wed, 06 Nov 2019 07:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Work will be stopped in lower courts on Thursday
मनन मिश्रा - फोटो : ANI

दिल्ली की जिला अदालतों की समन्वय समिति ने बुधवार शाम को हड़ताल के मुद्दे को लेकर सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी बार के अध्यक्षों ने सभी निचली अदालतों में काम की हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। गुरुवार को भी दिल्ली की सभी निचली अदालतों में वकीलों की हड़ताल होने से कामकाज ठप रहेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


समन्वय समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह एवं धीर सिंह कसाना ने कहा कि तीस हजारी कोर्ट में वकील को गोली मारने वाले आरोपी पुलिसकर्मी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ़्तारी नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली की बार एसोसिएशन तब तक काम पर नहीं लौटेंगी जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। इसलिए तीस हजारी, साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस, राऊज ऐवेन्यू और कड़कड़डूमा कोर्ट में पूरी तरह काम की हड़ताल रहेगी।


अदालतों के बाहर हिंसा नहीं होगी बर्दाश्त
पिछले तीन दिनों से निचली अदालतों में लगातार जारी वकीलों की हड़ताल के बीच हो रही घटनाओं को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि अदालतों के बाहर किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह साफ कर दिया कि अदालतों के बार चाहे वकील, पुलिस या किसी अन्य के द्वारा कोई हिंसा होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया इन दिनों घट रहीं सभी घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और पुलिस कर्मियों सहित वकीलों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। इसके साथ ही उन्होंने वकीलों से अपील की है किसी भी हालत में हिंसात्मक गतिविधि में शामिल होने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed