फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Work on Rapid Rail may start from January 2019

जनवरी 2019 से शुरू हो सकता है रैपिड रेल पर काम, 25,000 करोड़ की लागत से बनेगा 126 किमी लंबा कॉरिडोर

Sun, 19 Aug 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 19 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Work on Rapid Rail may start from January 2019
फाइल फोटो
सराय काले खां से अलवर तक जाने वाली रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के पहले चरण पर जनवरी 2019 से काम शुरू हो सकता है। पहले चरण में प्रस्तावित 126 किलोमीटर रूट के लिए बनने वाली डीपीआर (विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट) का काम अंतिम चरण में है। 
विज्ञापन


इस रूट को लेकर हरियाणा सरकार ने अधिक दिलचस्पी दिखाई है। हरियाणा सरकार किसी भी सूरत में जनवरी से काम शुरू कराना चाहती है। सराय काले खां से अलवर तक तीन चरणों में निर्माण होगा। 
विज्ञापन


पहले चरण में सराय काले खां से एसएनबी जंक्शन तक 25 हजार करोड़ की लागत से निर्माण होगा। इसके लिए डीपीआर का काम अंतिम चरण में है। 

इस राह में आ रही अड़चनों को भी हरियाणा सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दूर करने के लिए कहा गया था। हाल में आ रही अड़चनों को भी  एनएचएआई द्वारा दूर कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे क्षेत्रों से गुजारने पर सहमति दे दी है, जिससे अब आरआरटीएस के निर्माण में कम जमीन की जरूरत होगी। पहले 343.2 हेक्टेयर जमीन की जरूरत थी, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे होने के कारण केवल 10.9 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी।

81.86 किमी हिस्सा हरियाणा के क्षेत्र में
इस कॉरिडोर के बनने से सबसे अधिक फायदा हरियाणा को होना है। इसमें मुख्य रूप से गुरुग्राम, मानेसर और बावल औद्योगिक क्षेत्र को फायदा होगा। लाखों लोग सीधे दिल्ली और एनसीआर के दूसरे शहरों से जुड़ जाएंगे। 126 किलोमीटर के पहले चरण में प्रस्तावित रूट का 81.86 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के क्षेत्र में है। 

एसएनबी बनेगा इंटरचेंज प्वाइंट

पहले चरण में सराय काले खां से एसएनबी तक निर्माण होगा। पहले चरण में इस रूट पर 16 स्टेशन बनेंगे। दिल्ली के मुनिरका, एयरोसिटी से होते हुए गुरुग्राम के उद्योग विहार में प्रवेश होगा। गुरुग्राम जिले में सात मेट्रो स्टेशन बनेंगे। बाकी रेवाड़ी क्षेत्र में होंगे।

इस चरण में एसएनबी स्टेशन पर इंटरचेंज प्वाइंट बनेगा। यहां से दो रूट का निर्माण होगा। एक रूट शाहजहांपुर-निमराना और बहरोर की तरफ जाएगा। इसका निर्माण दूसरे चरण में होगा। दूसरा रूट अलवर की तरफ जाएगा। इसमें खैरथल और अलवर स्टेशन का निर्माण होगा। यह तीसरे चरण में बनेगा। 

पहले चरण में ये हैं 16 प्रस्तावित स्टेशन 
सराय काले खां, जोर बाग, मुनिरका, एयरोसिटी, उद्योग विहार, सेक्टर-17, राजीव चौक, खेड़कीदौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, एमबीआईआर, रेवाड़ी, बावल और शाहजहांपुर।

दूसरे चरण में ये स्टेशन प्रस्तावित
शाहजहांपुर, नीमराना, बेहरोर, सोतनाला

अंतिम चरण में ये स्टेशन प्रस्तावित
खैरथाई, अलवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed