{"_id":"6a1719d4b868c0ecf303817c","slug":"work-on-laying-gas-pipeline-in-ashok-nagar-resumes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138310-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अशोक नगर में गैस पाइपलाइन डालने का कार्य फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अशोक नगर में गैस पाइपलाइन डालने का कार्य फिर से शुरू
विज्ञापन
खबर का असर
- महीनों पहले गली खोदी, लेकिन काम बीच में कर दिया गया बंद, स्थानीय लोगों को हो रही थी परेशानी
- अमर उजाला ने 21 मई को प्रकाशित अंक में इस समस्या को उठाया था, बीते एक सप्ताह के अंदर प्रशासन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर स्थित डी-ब्लॉक में आईजीएल की गैस पाइपलाइन डालने की प्रक्रिया फिर शुरू की गई है। इससे पहले गली में थोड़े-थोड़े दूर पर गड्ढे खोद कर महीने भर के लिए छोड़ दिया था, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में इस समस्या को अमर उजाला ने 21 मई को अपने प्रकाशित अंक में उठाया था, जिस पर प्रशासन की ओर से बीते एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की गई। समस्या को लेकर रामविलास वर्मा ने बताया था कि आईजीएल विभाग की ओर से गली नंबर-1 में गैस पाइपलाइन डालने की नीयत से गली को खोदी गई थी, लेकिन गैस पाइपलाइन नहीं डाली गई। ऐसे में महीने भर स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि समस्या प्रकाशित करने के बाद आईजीएल विभाग के अधिकारी हरकत में आए और रुके कार्य को फिर से शुरू किया।
अमर उजाला अखबार के माध्यम से 21 मई को आवाज उठाई थी। खबर का असर हुआ और संबंधित विभाग ने काम फिर से शुरू किया।- रामविलास वर्मा।
अमर उजाला में खबर भेजी थी। खबर छपने के बाद से प्रशासन हरकत में आया। काम फिर से शुरू किया गया। अब गली में गैस पाइपलाइन डल गई है। गड्ढे को मिट्टी से भरा जा रहा है। -मुकेश टांक, अध्यक्ष, अशोक नगर जनसेवा आरडब्ल्यूए।