दिल्ली में आज बनेगा बड़ा रिकॉर्ड: एक दिन में 3400 गड्ढों की मरम्मत का काम शुरू, प्रवेश वर्मा ने AAP पर कसा तंज
राजधानी दिल्ली में आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। एक दिन में 3400 गड्ढे भरने का काम शुरू हो चुका है। अधिकारी से लेकर कर्मचारी और मंत्री से विधायक तक सभी सड़कों पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "मानसून कभी भी आ सकता है। हमने आज एक ही दिन में 3400 गड्ढे भरने का संकल्प रखा है। हमने 50% से ज्यादा गड्ढे भर दिए हैं। शाम तक सभी गड्ढे भर देंगे। हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि हमें दिल्ली को अच्छी सड़कें देनी हैं।" https://t.co/iKqjW3Z1nL pic.twitter.com/WXUdxv5MPV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2025
आगे कहा कि सभी विधायक अपने इलाके में मौजूद हैं। रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। हमने जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। शाम तक हम अपना टारगेट पूरा करेंगे। सरकार में ईमानदारी और पारदर्शिता है।
Pothole repair work completed at Dilshad Garden Road. Thank you for your support and patience. ✅🛣️#ByeByePotholes@CMODelhi @p_sahibsingh pic.twitter.com/4s4Ux8Rrdi
— PWD Delhi (@DelhiPwd) June 24, 2025
आगे कहा कि ये जो गड्ढे भरे जा रहे है वो ये भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां दोबारा न हो। दिल्ली में हम नई सड़के भी बना रहे हैं। दिल्ली में एक बार फिर नई सड़कें डालने काम भी कर रहे हैं। आने वाले समय में नई सड़कें डाली जाएंगी। ये टेंपररी अरेंजमेंट है। लेकिन काम काफी अच्छा किया जा रहा है।
Potholes repair work completed at Shalimar Bagh. Thank you for your support and patience. ✅🛣️#ByeByePotholes@CMODelhi @p_sahibsingh pic.twitter.com/5ccr2rGwOL
— PWD Delhi (@DelhiPwd) June 24, 2025
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हमारा विभाग भी सुनिश्चित कर रहा है कि जो भी इमरजेंसी के जो लोकतंत्र सेनानी हैं। उन्हें किसी भी तौर पर परेशानी न हो। अधिकारी घर-घर जाकर उनसे पूछ रहे हैं। बात कर रहे हैं कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है, दिल्ली सरकार उनके कैसे काम आ सकती है। इस पर भी लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
VIDEO | Delhi PWD Minister Parvesh Verma (@p_sahibsingh) oversees pothole filling in CR Park. The Delhi government has set a target of filling 3,400 potholes in a day. #Delhigovernment #Potholes pic.twitter.com/icar0Om7gU
— Press Trust of India (@PTI_News) June 24, 2025
आप के प्रदर्शन को लेकर प्रवेश वर्मा की टिप्पणी
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी क्या कर रही है। वह सभी के सामने है। चार महीने पहले दिल्ली की जनता ने उसका जवाब दिया है जो भी वह जो कर रही है। वह सारा ढोंग है।
ये भी पढ़ें: काला राणा गैंग का शूटर ढेर: हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने किया एनकाउंटर, शांतनु हत्याकांड के बाद रडार पर था रोमिल