फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Won trust in the name of wealth through tantric rituals, then took the lives of three people.

Delhi NCR News: तांत्रिक क्रिया से धनवर्षा के नाम पर जीता भरोसा, फिर ले ली तीनों की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और गाजियाबाद के लिए भी......
विज्ञापन

-बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद से तांत्रिक को दबोचा

-तांत्रिक ने लड्डू में जहर मिलाकर खिलाया, तीनों के अचेत होने पर नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर हो गया फरार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
बाहरी जिला पुलिस ने पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा करते हुए एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह सुनियोजित साजिश थी, जिसमें पैसों के लिए तीन लोगों को जहर देकर मार दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमरुद्दीन उर्फ बाबा, निवासी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। यह गाजियाबाद के लोनी और फिरोजाबाद में तांत्रिक केंद्र चला रहा था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहली मुलाकात में शॉल से पैसे निकालने जैसा करतब दिखाकर धनवर्षा का दावा किया और भरोसा दिलाया कि वह उनके पैसों को तांत्रिक क्रिया के जरिये कई गुना बढ़ा सकता है।
डीसीपी सचिन शर्मा के मुताबिक 8 फरवरी को पीसीआर कॉल के जरिये पश्चिम विहार ईस्ट थाने को सूचना मिली कि एक सफेद कार में तीन लोग अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से 76 वर्षीय रणधीर (बापरोला), 42 वर्षीय शिव नरेश (नगली डेयरी) और 40 वर्षीय लक्ष्मी (जहांगीरपुरी) को बरामद किया। तीनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार की तलाशी में शराब की बोतलें, कोल्डड्रिंक, खाली गिलास, मोबाइल फोन, हेलमेट, जैकेट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। परिजनों ने आत्महत्या की संभावना से इनकार करते हुए संदेह जताया था।
विज्ञापन


जांच में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन डेटा की मदद से पाया कि तीनों मृतक कमरुद्दीन नामक तांत्रिक के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने धनवर्षा के नाम पर विशेष तांत्रिक क्रिया कराने का झांसा दिया और उनसे दो लाख रुपये नकद, शराब व कोल्डड्रिंक लाने को कहा। तकनीकी साक्ष्यों से यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन तीनों लोनी गए थे और आरोपी के संपर्क में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में ही खिलाया जहर वाला लड्डू्

पुलिस का दावा है कि आरोपी लोनी से उनकी कार में सवार हुआ और पीरागढ़ी तक साथ आया। रास्ते में उसने लड्डू में जहर मिलाकर उन्हें शराब और कोल्डड्रिंक के साथ सेवन कराया। तीनों के अचेत होने के बाद वह नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला के पहने गहने इसलिए नहीं लिया, क्योंकि वह आर्टिफिशियल था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने जांच को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी कार में मौजूदगी की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पूर्व में कई मामले दर्ज हैं।




शॉल से पैसे निकालने का करतब दिखाकर लिया झांसे में

पुलिस के अनुसार, मृत महिला लक्ष्मी सबसे पहले अपने पति के इलाज के सिलसिले में जहांगीरपुरी निवासी सलीम के माध्यम से आरोपी तांत्रिक के संपर्क में आई थी। जांच में सामने आया कि मुलाकात में आरोपी ने शॉल से पैसे निकालने जैसा करतब दिखाकर धनवर्षा का दावा किया और भरोसा दिलाया कि वह कुछ पैसों को तांत्रिक क्रिया के जरिये कई गुना बढ़ा सकता है। पुलिस ने कहा कि इसी विश्वास के बाद लक्ष्मी ने शिव नरेश और रणधीर को तांत्रिक से मिलवाया। आरोपी ने तीनों को दो लाख रुपये लाने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि तंत्र-क्रिया के माध्यम से यह रकम तीन करोड़ रुपये तक बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed