फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women's leadership capabilities will increase with Nari Shakti Vandan: CM Rekha Gupta

नारी शक्ति वंदन से बढ़ेगी महिलाओं की नेतृत्व क्षमता: सीएम रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
- विज्ञान भवन सम्मेलन में बोलीं, 33% आरक्षण से 70 करोड़ महिलाओं को मिलेगा अवसर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश में महिलाएं अब केवल भागीदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी उनकी मजबूत भूमिका बन रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय समाज ने सती प्रथा, बाल विवाह और अशिक्षा जैसी कुरीतियों को पीछे छोड़ते हुए आज की नारी को सशक्त बनाया है। अब समय “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” से आगे बढ़कर “बेटी बढ़ाओ” का है, जहां महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना, जनधन खाते और स्वच्छ भारत अभियान ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। आज बेटियां सेना में फाइटर जेट उड़ा रही हैं, जो बदलते भारत की तस्वीर है। मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण से लगभग 70 करोड़ महिलाओं को नेतृत्व में आगे आने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed