फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Womens Day, Three day Divya Prakriti Gala was inaugurated at IGNCA

महिला दिवस विशेष: आईजीएनसीए में तीन दिवसीय दिव्य प्रकृति पर्व का शुभारंभ

Thu, 07 Mar 2019 03:10 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 07 Mar 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
Womens Day, Three day Divya Prakriti Gala was inaugurated at IGNCA
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र - फोटो : IGNCA
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर बुधवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में तीन दिवसीय दिव्य प्रकृति पर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री फूलबासन बाई यादव ने किया। इस दौरान सुप्रसिद्ध सोलो ट्रैवलर कायनात काजी भी मौजूद थीं। नारी संवाद प्रकल्प की परियोजना निदेशक डॉ सुषमा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में व्याख्यान, कार्यशाला, संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति आदि आकर्षण का केंद्र होंगे। 
विज्ञापन


उद्घाटन के दौरान फूलबासन बाई यादव ने अपने जीवन से जुड़े कुछ अहम पलों को साझा किया। कहा कि भूख और गरीबी से सबक लेते हुए जब उन्होंने संकल्प लिया तो आज स्थिति यह है कि अभी उनका एनजीओ दो लाख सदस्यों वाला है। इसकी शुरुआत नौ महिलाओं ने दो मुट्ठीभर चावल जमा करके की थी। अगर आप अच्छा करेंगे तो समाज भी साथ देता है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ निवासी फूलबासन बाई यादव मां बिमलेश्वरी जनहितकारी समिति की संस्थापक हैं। महिला एवं बाल कल्याणकारी कार्यों के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है। कार्यक्रम का पहला दिन महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी को समर्पित रखा गया। इसके तहत गांधी, प्रकृति और नारी विषय पर केंद्रित संगोष्ठी व महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कठपुतली शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्य संगीत सत्र में सुजाता सिंघी ने म्यूजिक थेरेपी कार्यशाला ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गुरु शमा भाटे व टीम ने कस्तूरबा गांधी के जीवन पर आधारित ‘पीड़ पराई जाने रे...’ की प्रस्तुति दी।  


बृहस्पतिवार को पर्व के दूसरे दिन यात्रा कथन सत्र में मदर्स ऑफ व्हील्स की संस्थापक सदस्य माधुरी सहस्रबुद्धे अपनी 22 देशों की यात्रा के संस्मरण साझा करेंगी। इसके बाद निधि पांडे स्वस्थ जीवन के लिए पोषण विषय पर आधारित कार्यशाला में महिलाओं को जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed