{"_id":"6a886ccc54ca73397700c178","slug":"womens-cricket-is-getting-a-new-platform-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151602-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में महिला क्रिकेट को मिल रहा नया मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में महिला क्रिकेट को मिल रहा नया मंच
विज्ञापन
80 खिलाड़ियों से शुरू हुआ सफर 700 तक पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का तीसरा सत्र शुरू होने के साथ ही राजधानी में महिला क्रिकेट के बढ़ते दायरे की तस्वीर भी सामने आई है। तीन साल पहले सीमित खिलाड़ियों के साथ शुरू हुई महिला डीपीएल अब बड़े प्रतिभा पूल और मजबूत घरेलू ढांचे के साथ आगे बढ़ रही है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली की घरेलू महिला क्रिकेट व्यवस्था में 48 क्लब टीमें और 700 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं।

महिला डीपीएल की शुरुआत के समय नीलामी के लिए करीब 80 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। चार टीमों में 78 खिलाड़ियों को जगह मिलनी थी। तीन सत्र बाद नीलामी में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ महिला क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि महिला क्रिकेट की प्रगति केवल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने तक सीमित नहीं है। लीग का उद्देश्य खिलाड़ियों को नियमित प्रतिस्पर्धी क्रिकेट और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना था।
महिला लीग से डीपीएल तक बना रास्ता
डीडीसीए महिला लीग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका देती है। डीडीसीए उपाध्यक्ष शिखा कुमार ने कहा कि महिला लीग से डीपीएल तक का रास्ता खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का स्पष्ट अवसर दे रहा है।
विज्ञापन
14 साल बाद दिल्ली ने जीती ट्रॉफी
महिला क्रिकेट के बढ़ते ढांचे का असर मैदान पर भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली की सीनियर महिला टीम ने 2025-26 सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी जीतकर 14 साल का खिताबी इंतजार खत्म किया। वहीं, दिल्ली की महिला अंडर-23 टीम 2023-24 महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी में उपविजेता रही थी। जेटली ने कहा कि खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या के साथ प्रदर्शन में सुधार होना महिला क्रिकेट के विकास की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
डीपीएल दे रहा फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अनुभव
डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि महिला लीग और डीपीएल खिलाड़ियों को अलग-अलग स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर दे रहे हैं। डीपीएल में उभरती खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ खेलने और फ्रेंचाइजी स्तर के क्रिकेट का अनुभव मिलता है। जेटली के मुताबिक, सीजन-3 के साथ लक्ष्य महिला क्रिकेट के इस पूरे तंत्र को और मजबूत करना और अधिक खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है।