फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women will travell free on rakshabandhan

रक्षा बंधन पर बसों में मुफ्त सवारी करेंगी महिलाएं

Mon, 04 Aug 2014 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 04 Aug 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
Women will travell free on rakshabandhan

गुड़गांव की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार रक्षा बंधन पर महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। यह सुविधा केवल सामान्य बसों में ही लागू होगी। एसी बसों में सफर का उन्हें भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


हर बार की तरह इस बार भी रक्षा बंधन पर सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिला यात्रियों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाएगी।

अंर्तराज्यीय और अंतरजिला सेवाओं के साथ-साथ सिटी बसों में यह सुविधा लागू की गई है। हालांकि पिछली बार अंतिम समय तक यह तय नहीं हो पाया था कि सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी या नहीं। बाद में ऐन वक्त पर मकिलाओं के लिए यह सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन


सूबे के परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने अमर उजाला को मोबाइल पर भेजे संदेश में इसकी पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि हर साल महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा प्रदान की जाती है। इस साल भी यह सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी बसों में पिछले साल ऐन वक्त पर फैसला किया गया था। इस बार पहले से ही यह फैसला कर लिया गया है। सिटी बसों में भी महिलाए रक्षाबंधन के दिन सुबह से शाम तक फ्री सफर कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ रूटों पर विशेष ट्रेने चलाने के लिए डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं।

अपनी सहूलियत और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख ऐसे रूट तय किए जाएंगे, जिन पर अधिक भीड़ रहती है। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। खास महिलाएं आरामदायक सफर कर सकेंगी।


दो-तीन दिन में रूट तय कर लिए जाएंगे कि किन रूटों पर रक्षाबंधन के दिन सेवा बढ़ानी है। गुड़गांव के साथ फरीदाबाद, पंचकुला, हिसार, रोहतक की सिटी बसों में सफर मुफ्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed