{"_id":"eafe1d9d04d01553e5d376009a5834fc","slug":"women-will-now-go-on-pilgrimage-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हज पर अकेली भी जा सकेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हज पर अकेली भी जा सकेंगी महिलाएं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 15 May 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज पर जाने के लिए महिलाओं को अब पति या बच्चों के साथ होने की आवश्यकता नहीं है। हज कमेटी ने अकेली महिला यात्रियों के लिए दो सौ सीटें बढ़ाकर आरक्षित करने के साथ ही नियमों में थोड़ा ढील दिया है।
विज्ञापन
उप्र हज कमेटी ने पहली बार अकेली महिला आवेदकों को हज पर जाने का मौका दिया है। अब महिला को किसी भी रिश्तेदार के साथ जाने पर अनुमति दी जाएगी।हज अधिकारी तनवीर अहमद ने बताया कि महिलाओं का कोई भी रिश्तेदार अगर हज यात्रा में जा रहा होगा तो वे भी हज पर जा सकेंगी।
विज्ञापन
अभी तक नियमों के तहत इस तरह के आवेदन निरस्त कर दिए जाते थे, क्योंकि महिलाओं को पति या बच्चों के साथ ही हज पर जाने की अनुमति दी जाती थी। इस बार अकेली महिलाओं के आवेदनों में से दो सौ यात्रियों को चुनकर फोन और ई-मेल के जरिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
अफसर बोले
अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों के नहीं होने पर बुजुर्ग महिलाओं की सुरक्षा और देखरेख में परेशानी को देखते हुए आवदेन निरस्त होते थे। यात्रा के दौरान तबियत खराब होने या फिर किसी तरह की परेशानी आने पर मुश्किल होती है। हर वर्ष ऐसे सैकड़ों आवेदन आते हैं।