फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women will lead tractor parade on Republic Day

किसान आंदोलनः गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड का नेतृत्व करेंगी महिलाएं, तैयारियां जोरों पर

Tue, 05 Jan 2021 06:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 06:05 AM IST
विज्ञापन
Women will lead tractor parade on Republic Day
महिलाएं भी ले रही हैं प्रदर्शन में हिस्सा - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों ने लाल किला और राजपथ पर पहुंच कर ट्रैक्टर रैली निकालने की योजना बनाई है। इस ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करने के लिए महिलाओं ने कमर कस ली है। महिलाएं किस तरह कमान संभालेंगी इसकी रिहर्सल भी उन्होंने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टीकरी बॉर्डर पर डटे किसानों की मानें तो गणतंत्र दिवस की इस ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए हरियाणा के हजारों किसान तैयार हैं। टीकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर पहले से हजारों ट्रैक्टर मौजूद हैं। लेकिन इस रैली में हजारों और ट्रैक्टर भी शामिल किए जाएंगे। हरियाणा के सभी जिलों से दो से ढाई सौ महिलाएं इस ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी रामराजी धुल ने बताया कि जींद से लगभग 260 महिलाएं ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर रैली में लाखों ट्रैक्टर शामिल होंगे। जिनमें से लगभग 20 हजार ट्रैक्टरों पर महिलाएं सवार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के ट्रैक्टर आगे होंगे, जिनके पीछे बाकी ट्रैक्टर चलेंगे। टीकरी बॉर्डर पर भी महिलाओं की रिहर्सल रोजाना चल रही है। दिल्ली हरियाणा के बॉर्डर पर स्थित गांवों में रोजाना महिलाएं ट्रैक्टर पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगाकर रैली के लिए रिहर्सल कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed