फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women voters at the polling booth in veil and some in burqa adhi abadi in delhi

गर्मी में दिखा आधी आबादी का उत्साह: किसी ने घूंघट में तो किसी ने बुर्के में डाला वोट, सभी के अपने-अपने मुद्दे

Sat, 25 May 2024 08:33 PM IST
अनुज कुमार रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 May 2024 08:33 PM IST
सार

दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान आधी आबादी ने मतदान करने में पूरी भागीदारी दिखाई। सेफ्टी, सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर वोट किया। महिलाओं ने चुटीले अंदाज में कहा कि मेरा वोट मेरा अधिकार है।

विज्ञापन
women voters at the polling booth in veil and some in burqa adhi abadi in delhi
दिल्ली में महिलाओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के पर्व में आधी आबादी ने मतदान करने में अपनी सशक्त भागीदारी निभाई। पॉश कॉलोनियों से लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों के मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भारी भीड़ दिखाई दी। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए पहुंची। इस दौरान घूंघट की आड़ हो या फिर स्टाइलिश कपड़े या फिर गर्मी से बचने के लिए छाते, धूप के चश्मे इनका अलग ही रंग देखने को मिला।

विज्ञापन

women voters at the polling booth in veil and some in burqa adhi abadi in delhi
महिला वोटर - फोटो : फोटो:भूपिंदर सिंह

लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ही केंद्रों पर महिलाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने सुरक्षा, बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर ईवीएम का बटन दबाया। नौ बजे के बाद कुछ जगहों पर महिलाओं की भीड़ कम रही लेकिन फिर दस बजे से दो बजे तक भीड़ दिखाई देने लगी। कहीं महिलाएं समूहों में तो कुछ अपने परिवार के साथ वोट करने पहुंचती रही। कुछ केंद्रों के बाहर उनके परिवार वाले उन्हें किसे मतदान करना है यह समझाते दिखे। लेकिन कुछ महिलाओं ने चुटीले अंदाज में कहा कि मेरा वोट मेरा अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

women voters at the polling booth in veil and some in burqa adhi abadi in delhi
दिल्ली की महिला वोटर - फोटो : फोटो:भूपिंदर सिंह

गर्मी की तपिश और लू के बावजूद कई केंद्रों पर महिलाओं ने बूथों पर जोश दिखाकर मतदान किया। बूथों पर महिलाओं का उत्साह बता रहा था कि उन्होंने अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कई महिलाओं को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी का भी नहीं पता था लेकिन बस उन्हें वोट करना था। अलग-अलग इलाकों में मतदान केंद्रों से बाहर निकलते ही कुछ महिलाओं ने हंसी ठिठोली करते हुए कहा कि जब घर में हमारी मर्जी चलती है तो वोट देने में भी चली है। आखिर हम आधी आबादी जो हैं।

विज्ञापन

women voters at the polling booth in veil and some in burqa adhi abadi in delhi
बच्चे के साथ महिला पहुंची वोट करने - फोटो : फोटो - जी पाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्र से निकली अनीता ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है इसलिए वोट कर ही दिया, वहीं महंगाई भी बढ़ रही है। वहीं सुरेखा ने कहा कि सुनने में आता रहता है कि लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसलिए लगा कि इसके लिए ही वोट देना चाहिए। चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के शालीमार बाग के मतदान केंद्र से निकली कविता गुप्ता ने कहा कि हम इस देश के नागरिक हैं और हमारा कर्तव्य है कि हमें वोट देना चाहिए। मैंने सेफ्टी और सुरक्षा को लेकर वोट किया है।

women voters at the polling booth in veil and some in burqa adhi abadi in delhi
आधी आबादी में दिखा उत्साह - फोटो : विवेक निगम

मतदान केंद्रों पर फैशन का जलवा भी दिखाई दिया
दिल्ली के कई मतदान केंद्रों खासकर पॉश इलाकों में बने केंद्रों पर फैशन का जलवा भी देखने को मिला। फिर वह चाहें महिलाएं हो, युवतियां हों या फिर बुजुर्ग महिलाएं। सब मतदान करने के लिए स्टाइलिश कपड़ों, महंगे धूप के चश्मों, ट्रेंडी फुटवियर को पहन कर पहुंची। कई महिलाओं ने तो सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी डालने और रील बनाने के लिए खूब मेकअप भी किया हुआ था। महिलाएं वोट देने के बाद मतदान केंद्रों पर लगे सेल्फी प्वाइंट पर अपने बच्चों, बहुओं, सास, व सहेलियों के साथ सेल्फी लेती भी दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed