{"_id":"591dc3794f1c1b8351f24d1c","slug":"women-volunteer-on-strike-against-aap-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल मिश्रा के बाद अब 'आप' के खिलाफ अनशन पर बैठी महिला कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल मिश्रा के बाद अब 'आप' के खिलाफ अनशन पर बैठी महिला कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 19 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) पर कथित तौर पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए सिमरन बेदी नामक पार्टी कार्यकर्ता ने बृहस्पतिवार से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत की।
विज्ञापन
बेदी ने मांग की कि उनका अनशन पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने तक चलता रहेगा। उधर, पार्टी ने बेदी के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। खुद को आप की ग्रामीण मोर्चा का पदाधिकारी होने का दावा करते हुए सिमरन बेदी ने कहा कि वह तिलक नगर से निगम चुनाव लड़ना चाहती थी।
विज्ञापन
इसके लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष से बात की। बेदी ने आरोप लगाया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता संजय सिंह व विधायक जरनैल सिंह से मुलाकात करने और टिकट के एवज में पैसे देने का कहा।
विज्ञापन
बेदी ने दावा किया कि इसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है। बाद में जब दोनों नेताओं से मिली तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। बेदी ने मांग की कि दोनों नेताओं को पार्टी से निकाला जाए। इसके बाद ही वह अपना अनशन खत्म करेंगी।