फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women to get 5 percent quota in north delhi parking space 3 percent differently abled

उत्तरी दिल्ली में महिलाओं को मिलेगा पार्किंग में 5 प्रतिशत कोटा

Mon, 18 Mar 2019 09:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Mar 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
women to get 5 percent quota in north delhi parking space 3 percent differently abled
फाइल फोटो

दिल्ली में पार्किंग की समस्या को कम करने के लिए निगमों ने एक सुझाव प्रस्तावित किया है, जिसके तहत महिलाओं और दिव्यांगों के लिए पार्किंग एरिया आरक्षित रखा जाएगा। यही नहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने तो पहले ही टेंडरों व सभी मौजूदा प्रक्रिया में इसके लिए बदलाव कर लिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार पार्किंग ठेकेदारों को कहा गया है कि वह बाजारों के साथ ही अंडरग्राउंड और पार्किंग सुविधाओं में भी महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत जगह खाली रखें। उत्तरी एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की तरह ही कुल पार्किंग स्पेस का तीन प्रतिशत दिव्यांगों के लिए रखा जाना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में 1 करोड़ से ज्यादा वाहन रजिस्टर हैं जिसकी वजह से पार्किंग निगमों के लिए एक बड़ा टास्क है। यही वजह है कि नागरिकों की परेशानी को कम करने के लिए दिल्ली के निगमों ने पार्किंग में आरक्षण का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के नगरपालिकाओं का ये कदम हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी के 11 सुझावों के तहत लिया गया है जो शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए बनाई गई है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर प्रेम शंकर झा ने बताया कि वह बोर्ड और थर्मोप्लास्टिक पेंट का इस्तेमाल कर रिसर्व जगह को चिन्हित कर रहे हैं।


वर्तमान समय में एसडीएमसी द्वारा 102 पार्किंग की जगहें संचालित की जा रही हैं जिसमें से 99 उत्तरी दिल्ली के साथ मिलकर और 50 पूर्वी दिल्ली के साथ मिलकर चला रही है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने हाईकोर्ट की कमेटी को जानकारी दी है कि वह अधिकारिक पार्किंग साइट की संख्या बढ़ाकर 150 करने पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed