फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women threw millions of jewels from the showroom

महिलाओं ने शोरूम से लाखों के जेवर उड़ाए, दुकानदार को बातों में उलझाकर अंजाम दी वारदात

Sat, 09 Nov 2019 10:09 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Women threw millions of jewels from the showroom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बेगमपुर इलाके में एक ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बनकर आई कुछ महिलाओं ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। ज्वेलर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नांगलोई निवासी जियाउल रहमान का बेगमपुर की राजीव नगर मार्केट में एसआर नाम से ज्वैलरी शोरूम है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो लोग एक महिला के साथ शोरूम में पहुंचे और जेवरात दिखाने को कहा। जियाउल रहमान जेवरात दिखाने लगे।  
विज्ञापन


करीब 5 मिनट बाद दो अन्य औरतें आईं और जेवरात दिखाने को कहा। सभी अलग-अलग जेवरात देखने लगे। जियाउल रहमान ने उनके सामने जेवरात रख दिए। महिलाओं ने रहमान को बातों में लगा लिया। कुछ देर बाद सभी बिना कुछ खरीदे चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवरात वापस रखने के दौरान सोने व चांदी की कई बालियां, पेंडेंट, टॉप्स, अंगूठी व अन्य जेवर गायब मिले। रहमान ने पहले फोन पर अपने दोस्तों और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने तीन महिलाओं व उनके साथ आए पुरुषों पर चोरी का शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed