{"_id":"2d41e0b45cb03687ebecf0f8ba25b3a1","slug":"women-station-on-raksha-bandhan-as-present-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर मिलेगा महिला थाने का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन पर मिलेगा महिला थाने का तोहफा
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन पर महिला थाने का तोहफा शहर को मिलने जा रहा है। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। थाने का लोकार्पण समाज से जुड़ी विशिष्ट महिला के हाथों कराया जाएगा।
महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हर जिले में महिला थाना खोलने का निर्णय लिया था। इन थानों को पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मी चलाएंगी।
थाने में दो उप निरीक्षक, तीन सहायक उप निरीक्षक, चार हेड कॉंस्टेबल और 16 सिपाही तैनात होंगे। महिला पुलिस उपनिरीक्षकों, निरीक्षकों को एसएचओ के रूप में कार्य करने के लिये पुलिस अकादमी मधुबन में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
महिला थाने में दो बोलेरो, एक टवेरा तथा तीन मोटरसाइकिल दी जाएगी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक महिला पुलिस थानों का शुभारंभ मंत्री, सांसद, विधायक और समाज से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों खासकर महिलाओं से करवाया जाएगा।