फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women special auto rickshaw in ncr.

NCR में चलेंगे महिला ऑटो, पुरुष नॉट अलाउड

Wed, 15 Oct 2014 06:39 AM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 06:39 AM IST
विज्ञापन
Women special auto rickshaw in ncr.

एनसीआर में जल्द ही महिला आटो दौड़ते नजर आएंगे। परिवहन विभाग ने महिला आटो के संचालन की तैयारी कर ली है। इनके लिए विधिवत आरक्षण भी दिया जाएगा। महिला आटो में केवल महिला यात्री ही सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


इनका संचालन सामान्य सफर के साथ ही विभिन्न ऑफिसों-फैक्ट्रियों की नाइट शिफ्ट से महिलाकर्मियों को वापस छोड़ने में भी किया जा सकता है।

एनसीआर आटो के संचालन में परिवहन विभाग कई नए प्रयोग करने जा रहा है। इनमें महिला आटो का संचालन कराना भी शामिल है। परिवहन विभाग ने एनसीआर आटो के परमिट में महिलाओं को आरक्षण देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

आरटीओ की सिफारिश को तीनों राज्यों ने किया स्वीकार

Women special auto rickshaw in ncr.

मानकों के अनुसार परिवहन परमिट में महिलाओं का आरक्षण होगा। यदि परमिट लेने वाली महिला चाहती है तो वह खुद आटो का संचालन कर सकेगी। इसके लिए उनको प्राथमिकता के आधार पर डीएल जारी किए जाएंगे।

संभागीय परिवहन अधिकारी मयंक ज्योति ने बताया कि महिलाएं अपने आटो को परमिट वाले किसी भी रूट पर चला सकेंगी। यदि वह चाहती हैं तो नाइट शिफ्ट में महिलाओं के आवागमन के लिए ऐसे आटो का प्रयोग किया जा सकेगा।

इन आटो में विशेष सेफ्टी अलार्म लगा होगा और ये पुलिस की विशेष जीपीएस निगरानी में रहेंगे। एनसीआर आटो के शुरू होते ही महिला आटो के परमिट भी जारी होने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed