फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women Shot dead in DJ conflict in Mangolpuri

डीजे के विवाद में चली गोली, पति को बचाने आई महिला की मौत

Sun, 03 Mar 2019 01:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Women Shot dead in DJ conflict in Mangolpuri
मृतका और 2 आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर बारात में आए एक व्यक्ति की दो भाइयों से कहासुनी हो गई। इस पर दोनों ने उस पर गोली चला दी। यह देखकर शाहदरा निवासी सुनीता (28) बचाने के लिए पति के सामने आ गई। गोली महिला के सिर में लगी। सुनीता को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चंडीगढ़ भाग गए। पुलिस टीम ने पीछा कर देर शाम उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को दिल्ली लेकर आ रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी. कुरुविला ने बताया कि मंगोलपुरी सी ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। यहां शाहदरा निवासी सुमित की शादी मंगोलपुरी सी ब्लॉक निवासी नेहा से हो रही थी। भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए सुनीता अपने पति सज्जन के साथ आई थी। समारोह के दौरान नेहा के पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों आकाश और संदीप से सज्जन का डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों भाइयों ने पिस्टल निकालकर सज्जन पर गोली चला दी।
विज्ञापन


यह देखकर सुनीता अपने पति के सामने आ गई। गोली उसके सिर में लगी और वह नीचे गिर गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। बारात में मौजूद लोगों ने सुनीता को जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि दोनों आरोपी दिल्ली से चंडीगढ़ भागे हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया और देर शाम उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों पर पहले से चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed