फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women sexual harassment in delhi

नौकरी का झांसा दे महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दूर के रिश्ते का चाचा गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2019 09:42 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Aug 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
women sexual harassment in delhi
फाइल फोटो
दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक महिला ने दूर के रिश्ते के चाचा और उसके परिचित पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि चाचा ने एमसीडी में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके दो लाख रुपये भी हड़प लिए। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पति व अन्य परिजनों के साथ नांगल इलाके में रहने वाली महिला ने बयान में कहा कि सागरपुर के शिवपुरी में उसके रिश्ते का चाचा रहता है। 
विज्ञापन


वह काफी समय से दो लाख रुपये में उसकी सरकारी नौकरी लगवाने की बात कह रहा था। वह झांसे में आ गई और अपनी जमा की रकम व पति से लेकर दो लाख रुपये दे दिए। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद चाचा ने उसे घर बुलाया और संबंध बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा ने नौकरी पक्की होने की बात कहकर कहा कि उसे एक बार उसके बॉस के साथ भी समझौता करना होगा। करीब डेढ़ माह पहले चाचा ने उसे नेहरू प्लेस इलाके में बुलाया। कार में उसके चाचा के अलावा दो अन्य लोग थे। 
 

चाचा व एक अन्य ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद चाचा ने किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी देकर 25 हजार रुपये लौटा दिए। महिला के मुताबिक, गत 31 जुलाई को उसके एक अन्य चाचा के सेवानिवृत्त होने पर पार्टी का आयोजन किया गया था। 

इसमें आरोपी चाचा भी आया था। महिला ने उससे बाकी रकम वापस मांगी तो वह गाली-गलौज करने लगा। यह सब महिला के पति ने देख लिया और उसकी चाचा से मारपीट हो गई। इसके बाद महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed