{"_id":"5d45b2898ebc3e6cd87828ee","slug":"women-sexual-harassment-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा दे महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दूर के रिश्ते का चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा दे महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दूर के रिश्ते का चाचा गिरफ्तार
Sat, 03 Aug 2019 09:42 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Aug 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक महिला ने दूर के रिश्ते के चाचा और उसके परिचित पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि चाचा ने एमसीडी में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके दो लाख रुपये भी हड़प लिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पति व अन्य परिजनों के साथ नांगल इलाके में रहने वाली महिला ने बयान में कहा कि सागरपुर के शिवपुरी में उसके रिश्ते का चाचा रहता है।
वह काफी समय से दो लाख रुपये में उसकी सरकारी नौकरी लगवाने की बात कह रहा था। वह झांसे में आ गई और अपनी जमा की रकम व पति से लेकर दो लाख रुपये दे दिए। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद चाचा ने उसे घर बुलाया और संबंध बनाए।
विज्ञापन
चाचा ने नौकरी पक्की होने की बात कहकर कहा कि उसे एक बार उसके बॉस के साथ भी समझौता करना होगा। करीब डेढ़ माह पहले चाचा ने उसे नेहरू प्लेस इलाके में बुलाया। कार में उसके चाचा के अलावा दो अन्य लोग थे।

Trending Videos
चाचा व एक अन्य ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद चाचा ने किसी को यह बात नहीं बताने की धमकी देकर 25 हजार रुपये लौटा दिए। महिला के मुताबिक, गत 31 जुलाई को उसके एक अन्य चाचा के सेवानिवृत्त होने पर पार्टी का आयोजन किया गया था।
इसमें आरोपी चाचा भी आया था। महिला ने उससे बाकी रकम वापस मांगी तो वह गाली-गलौज करने लगा। यह सब महिला के पति ने देख लिया और उसकी चाचा से मारपीट हो गई। इसके बाद महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इसमें आरोपी चाचा भी आया था। महिला ने उससे बाकी रकम वापस मांगी तो वह गाली-गलौज करने लगा। यह सब महिला के पति ने देख लिया और उसकी चाचा से मारपीट हो गई। इसके बाद महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।