फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women sell his daughter for money, Police investigation

दिल्ली: 15 साल की बेटी को मां ने एक लाख रुपये में बेचा, इस तरह बचाई जान

Sun, 15 Sep 2019 06:12 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 15 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Women sell his daughter for money, Police investigation
बच्ची (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

62 वर्षीय बुजुर्ग से शादी के लिए जब 15 वर्षीय बेटी ने इनकार कर दिया तो एक निर्मम मां ने कर्ज चुकाने के लिए एक लाख रुपये में अपनी बेटी को मानव तस्करों को बेच दिया। किशोरी को जैसे ही इसकी भनक मिली बचते बचाते हुए अगले ही दिन वह 10 रुपये में ऑटो से दोबारा अपने घर पहुंची और मामले की शिकायत दिल्ली महिला आयोग की हेल्पालाइन नंबर पर दी।

विज्ञापन


आयोग की सिफारिश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस घटना पर चिंता जताते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में तस्करी बेरोकटोक जारी है। हैरानी की बात यह है कि कर्ज में डूबी मां, पहले भी अपने एक साल के बेटे को बेच चुकी है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


आठ सितंबर को निशा (नाम परिवर्तित) को उसकी मां ने बताया कि उसकी बहन से मुलाकात के लिए बदरपुर जाना है। लेकिन बदरपुरी की बजाय निजामुद्दीन के एक होटल में बेटी को साथ लेकर चली गईं।  वहां आरोपी मां ने होटल में ही अपनी बेटी निशा का एक लाख रुपये में सौदा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदा करने के बाद महिला ने अपनी बेटी से बताया कि उसे कहीं जरूरी काम से जाना है, उसे शाहिद नाम के एक व्यक्ति को सौंपते हुए कहा कि तुम्हें घर तक छोड़ आएंगे। लेकिन शाहिद उसे घर पहुंचाने की बजाय बवाना गांव की ईश्वर कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंच गया।

शाहिद के घर की लड़कियों ने निशा से कहा कि वह शादी का जोड़ा पहनकर तैयार हो जाए। पूछने पर उसे बताया गया कि उसकी मां ने उसे एक लाख रुपये में बेच दिया है, इसलिए रकम वसूलने के लिए उसे ग्राहकों के साथ सोना पड़ेगा।

लेकिन अगले ही दिन निशा को मौका मिल गया और वह मानव तस्करों के चंगुल से बचकर भागने में कामयाब हो गई। जब वह आरोपियों के कब्जे से भागी, उस वक्त उसकी जेब में 10 रुपये थे। इसके बाद वह ऑटो से बवाना के जेजे कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन किया। दिल्ली महिला आयोग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लड़की को स्थानीय पुलिस स्टेशन ले गई।

62 वर्षीय बुजुर्ग से शादी के लिए पीड़िता नहीं हुई थी राजी

निशा ने आयोग को बताया कि उसकी मां अब्दुल नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में थी, जो पहले से ही बच्चों की तस्करी में रह चुका है। निशा से उसकी मां ने हरियाणा में एक 62 वर्षीय व्यक्ति से शादी करने के लिए राजी करना चाहती थी, क्योंकि इसके एवज में उसे एक लाख रुपये मिलते।

इस बारे में पता चलते ही निशा ने इस बात का विरोध किया। साथ ही निशा ने अपनी मां को चेतावनी दे डाली कि अगर शादी के लिए उसे मजबूर किया गया तो इस मामले की पुलिस में शिकायत करेगी। अब्दुल वही शख्स है जिसने उसकी मां को शाहिद से मिलवाया था और उसे ही तस्करी का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। 

आयोग ने पुलिस से मांगी मामले की रिपोर्ट

पीड़िता ने कभी अपने पिता को नहीं देखा और वह अपनी मां, सौतेले पिता और चार भाई-बहनों के साथ बवाना जेजे कॉलोनी में रह रही थी। निशा ने बताया कि उसकी मां ने पिछले महीने उसके एक साल के भी मतस्करों के हाथ बेच दिया। उसकी मां कर्ज में डूबी होने की वजह से इसे चुकाने के लिए अपना बच्चा बेच दिया।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में तस्करी बेरोकटोक जारी है, लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसे अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस में एफआईआर तो दर्ज कर ली गई है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तस्करों के साथ मां को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मामले में सौतेले पिता की भूमिका की सघन जांच होनी चाहिए जबकि एक साल के बेटे को बेचने के मामले की भी पड़ताल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है और इस मामले में पुलिस को नोटिस कर रिपोर्ट मांगी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed