महिला से मिलने में बाधा बना ससुर तो काट दिया गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहाल विहार इलाके में एक ठेकेदार ने अवैध संबंध में बाधक बने महिला के ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। मजदूर की पत्नी के साथ ठेकेदार का अवैध संबंध था और मजदूर के पिता के घर आ जाने से वह महिला से नहीं मिल पा रहा था।
इसका खुलासा हत्यारोपी ठेकेदार ने किया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को निहाल विहार के पीर बाबा रोड के पास एक शख्स की लाश मिली थी। उसके गर्दन को किसी धारदार हथियार से काटा गया गया था।
बच्चा नहीं होने से बने थे शारीरिक संबंध
मृतक की पहचान दौसा राजस्थान निवासी कृष्णलाल के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि कृष्णलाल दो सप्ताह पूर्व विकास नगर में रहने वाले अपने बेटे राम (बदला हुआ नाम) के घर आया था।
राम ठेकेदार जसीम अंसारी के पास मजदूरी का काम करता था। कृष्णलाल इन दिनों इलाज के लिए दिल्ली आया हुआ था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आठ साल शादी होने के बावजूद राम का कोई बच्चा नहीं है, जिस कारण उसकी पत्नी के ठेकेदार से नजदीकी संबंध हो गए।
ठेकेदार अक्सर राम के नहीं रहने पर उसके घर पर आता है। इसके बाद पुलिस ने हस्तसाल निवासी जसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कुबूल लिया।
उसने बताया कि वह राम के परिवार को आर्थिक मदद देता था और उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध हैं। महिला के ससुर के आने से वह उससे नहीं मिल पा रहा था। जिसकी वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया।