फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women reservation bill

महिलाओं ने कहा, 'अभी नहीं तो फिर कभी नहीं'

Fri, 07 Feb 2014 04:55 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Feb 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
women reservation bill

सत्रह सालों से लटके महिला आरक्षण विधेयक को इसी सत्र में पास करने की मांग करते हुए महिला संगठनों ने आवाज बुलंद कर दी है।

विज्ञापन


वर्ष 2010 में राज्यसभा में पास हो चुके बिल के इस बार भी पारित नहीं होने पर महिलाओं ने आगामी चुनाव में सभी पार्टियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।

महिला प्रेस क्लब में सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की निदेशक रंजना कुमारी ने कहा, ‘यदि इस बार भी विधेयक पास नहीं हुआ तो यह महिलाओं के साथ अन्याय होगा।’

उन्होंने सभी पार्टियों से महिलाओं को ताकत देने की मांग की ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि राहुल गांधी ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता कई बार दिखाई है लेकिन विपक्षी पार्टियां सदन ही नहीं चलने देती हैं।


इस दौरान महिला कार्यकर्ता एनी राजा, शबनम हाशमी, जागमती सांगवान, रेखा मोडी आदि ने सरकार से विधेयक को सदन में पेश करने की मांग की। कार्यक्रम में कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed