फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women Police took over Defense Colony police station patrolling in area with PCR call

दिल्ली: महिला पुलिस ने संभाला डिफेंस कॉलोनी थाना, पीसीआर कॉल लेने के साथ इलाके में की गश्त 

Wed, 09 Mar 2022 05:06 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 05:06 AM IST
सार

दिल्ली के छह थानों में महिलाएं बिना झिझक के अपराध की शिकायत दर्ज करा सकती हैं। क्योंकि, हाल ही में इन थानों में महिला थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है, जो हमेशा ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए हाजिर रहती हैं।

विज्ञापन
Women Police took over Defense Colony police station patrolling in area with PCR call
डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिले के डिफेंस कॉलोनी थाने की कमान मंगलवार को महिला पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने संभाली। पूरे थाना क्षेत्र में 70 महिला पुलिस अधिकारी सक्रिय रहीं। पीसीआर कॉल लेने के साथ इलाके में गश्त तक की।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सपना दुग्गल ने बताया कि महिला डिफेंस कॉलोनी थाने में 17 महिला पुलिसकर्मी व महिला अधिकारी तैनात हैं। वहीं, 53 महिला पुलिसकर्मी दक्षिण जिले के दूसरे थानों से बुलाई गई थीं। इनमें 10 महिला सब-इंस्पेक्टर, सात महिला हवलदार, दो इंस्पेक्टर व बाकी महिला सिपाही हैं। महिलाओं ने दिनभर डिफेंस कॉलोनी थाने में इमरजेंसी, पेट्रोलिंग, बीट, पिकेट ड्यूटी, महिला हेल्प डेस्क व ड्यूटी अफसर आदि की ड्यूटी की। पीसीआर व ईआरवी पर भी महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। थाने में चारों तरफ महिला पुलिसकर्मी दिखाई दे रही थीं। सपना दुग्गल के मुताबिक, महिला थाना पुलिस से महिलाओं में सुरक्षा की भावना विश्वास पैदा होगी। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि मंगलवार को डिफेंस कॉलोनी थाने को अखिल महिला पुलिस स्टेशन बनाया गया था।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा हाजिर
दिल्ली के छह थानों में महिलाएं बिना झिझक के अपराध की शिकायत दर्ज करा सकती हैं। क्योंकि, हाल ही में इन थानों में महिला थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है, जो हमेशा ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए हाजिर रहती हैं। डिफेंस कॉलोनी स्टेशन हाउस ऑफिसर सपना दुग्गल, सोनिया विहार एसएचओ मालती बाना, विकासपुरी एसएचओ प्रतिभा शर्मा, हौज खास एसएचओ शिवानी सिंह और आरकेपुरम एसएचओ अल्पना शर्मा ने कहा है कि महिलाएं देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी शक्ति ने संभाली वंदे भारत ट्रेन की कमान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश में निर्मित वंदे भारत ट्रेन का संचालन नारी शक्ति ने किया। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन की गार्ड की जिम्मेदारी भी महिला को दी गई। इसी तरह टिकट चेकिंग स्टाफ भी महिला रेलकर्मी ही थी। दिल्ली रेल मंडल में भले ही लोको पायलट के पद पर सिर्फ एक महिला है, लेकिन टीटीई व असिस्टेंट लोको पायलट की संख्या काफी अधिक है। इसी तरह अब महिलाएं गार्ड की भूमिका में भी बड़ी संख्या में दिख रही हैं। वहीं, ट्रेन रवाना किए जाने के मौके पर दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक डिंपी गर्ग व मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मौजूद रहे। 


छात्राओं की सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पीसीआर
दिल्ली में छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल-कालेजों के पास 500 से अधिक पीसीआर वैन तैनात की गई हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पॉडकास्ट के माध्यम से नागरिकों से कहा कि महिला सुरक्षा के लिए बल द्वारा किए गए विभिन्न उपाय अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि दिल्ली पुलिस आपके साथ है। दिल्ली पुलिस महिलाओं के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed