{"_id":"5f263d588ebc3e63b66d5d3a","slug":"women-patrolling-team-to-take-care-of-crimes-against-women-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: महिला अपराधों पर लगाम लगाएगी स्वयं सिद्ध पेट्रोलिंग टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: महिला अपराधों पर लगाम लगाएगी स्वयं सिद्ध पेट्रोलिंग टीम
Sun, 02 Aug 2020 09:43 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
महिला अपराधों पर लगाम लगाएगी स्वयं सिद्ध पेट्रोलिंग टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए शनिवार को नई पेट्रोलिंग टीम स्वयं सिद्ध का गठन किया है। टीम में महिला सब इंस्पेक्टर, महिला हेड कांस्टेबल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
हर थाने में एक टीम नियुक्त की गई है। यह टीमें उन स्थानों पर तैनात होंगी, जहां महिलाओं के साथ अधिक वारदातें होती हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर महिलाओं से भी सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-108 स्थित कार्यालय से कमिश्नर आलोक सिंह ने 100 स्कूटियों पर महिला पुलिसकर्मियों की टीमों को रवाना किया। यह टीमें बॉडीवार्म कैमरे और बैटन से लैस रहेंगी। जिससे सार्वजनिक स्थान और बाजार आदि स्थानों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
इससे पूर्व, कमिश्नर ने कहा कि कमिश्नरेट व्यवस्था में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा गया है। उनकी सुरक्षा के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में जिले में 163 स्पॉट चिह्नित हैं, जहां पर महिला पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग करेंगी।
इनमें स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अलावा मेट्रो स्टेशन, ऑटो स्टैंड और बस स्टैंड आदि शामिल हैं। स्पॉट बढ़ाने के संबंध में ट्विटर, व्हाट्सएप सहित अन्य माध्यमों से सुझाव लिए जाएंगे।
कमिश्नर ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद इन टीमों में समाजसेवी महिलाओं, छात्राओं के साथ-साथ आम महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। जिससे वे पुलिस की आंख और कान बन सकें और महिला उत्पीड़न की कोई घटना होने पर तुरंत सूचना दे सकें।
कमिश्नर ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर महिला चौपाल, थाना स्तर पर बैठकें कराई जाएंगी। जबकि नॉलेज पार्क स्थित थाने पर फैमिली डिस्प्ले रेसोल्यूशन क्लीनिक बनाकर महिलाओं और युवतियों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं को अपना सहयोगी बनाना होगा। महिलाओं और महिला संगठनों को अपने मोबाइल नंबर देने होंगे। इस मौके पर पुलिस के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।