फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women on demonstration in ghaziabad become serious

251 दिनों से धरने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नाक से निकला खून

Tue, 05 Jan 2016 02:49 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
women on demonstration in ghaziabad become serious

मुआवजे की मांग को लेकर 251 दिनों से रईसपुर गांव स्थित पानी की टंकी के नीचे धरने पर बैठी महिला की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गई।

विज्ञापन


रजापुर गांव निवासी महिला को आनन फानन में शास्त्री नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे चार गांव के किसानों पर ठंड का असर पड़ने लगा है।

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को रजापुर गांव निवासी चमनीदेवी (70) पत्नि धर्मपाल की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि 251 दिनों से चमनी देवी प्रतिदिन धरने पर बैठ रही है और महिलाओं को लीड भी वहीं कर रही है।

विज्ञापन

अचानक निकलने लगा मुंह से खून

women on demonstration in ghaziabad become serious

रविवार को धरना स्थल पर अचानक उन्हें बेचैनी होने लगी। इस पर साथी महिलाओं ने उन्हें घर जाकर आराम करने की सलाह दी। चमनी देवी कुछ समय के लिए घर पर आराम करने चली गई, लेकिन तबियत कुछ ठीक होने पर वह फिर से धरना स्थल पर पहुंच गई।

वहा पहुंचने के कुछ समय बाद ही अचानक चमनी देवी के नाक से खून आने लगा। बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अनन फानन में उन्हें शास्त्रीनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में मौजूद साथी महिला पूनम ने बताया कि उनकी हालत में अभी कोई सुधार नहीं है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed