फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women of here have proved in abroad herself, praised her by the UNICEF members

यहां की महिलाएं विदेशों में मनवा चुकी हैं लोहा, यूनिसेफ के सदस्यों ने की इनकी तारीफ

Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
युनूस अलवी/अमर उजाला, गुड़गांव
युनूस अलवी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
women of here have proved in abroad herself, praised her by the UNICEF members
चंदेरी - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा के क्षेत्र में मेवात की महिलाएं भले ही पिछड़ी हों पर कला के क्षेत्र में आगे हैं। मेवात की महिलाऐं अपनी कला के बलबूते पर अपने हुनर का लोहा विदेशों तक मनवा चुकी हैं।

विज्ञापन


करीब बीस वर्ष पहले यूनिसेफ टीम के सदस्यों ने इन महिलाओं की कला की तारीफ की थी। यदि सरकार मेवात की इस धरोहर कला चंगेरी, बीजना की तरफ ध्यान दे तो यह यहां एक कुटीर उद्योग के रूप में विकसित हो सकता है।
विज्ञापन


मेवात की महिलाओं द्वारा गेंहू की बाली की सीकों से तैयार  की गई चंगेरी और बीजना की करीब 20 वर्ष पहले  डीआरडीए गुड़गांव द्वारा प्रदर्शनी  भी लगाई जा चुकी है। मेवात में महिलाओं का शिक्षण अनुपात करीब चार प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

women of here have proved in abroad herself, praised her by the UNICEF members
चंदेरी कला - फोटो : अमर उजाला

मेवात में मुस्लिम लड़कियों के परिजन उनको सरकारी स्कूलों मे भेजने की बजाय मस्जिदों, मदरसों में दीनी तालीम दिलाना ही उचित समझते हैं या फिर प्राइमरी तक शिक्षा दिला कर रह जाते हैं।

चंगेरी, बीजना, डलियों में गेंहू की सीकों से हिंदी, अंग्रेजी में नाम लिखना, फूल, गमले, पशु, पक्षी बनाना मानो उनका बायें हाथ का खेल है। मेवात में रोटी रखने के लिए बनाई जाने वाली चंगेरी व हाथ का पंखा बनाने की तैयारी में ये महिलाऐं बैसाख के महीने से ही जुट जाती हैं। गेहूं की कटाई के समय देशी गेहूं की बालों की लंबी-लंबी सीकों को तोड़ लेती हैं।

उसके बाद इनको विभिन्न रंगों में रंग लेती हैं। चंगेरी और डलियों को महिलाऐं खासतौर से सावन के महीने में बनाती हैं। इसके दो कारण होते हैं एक तो महिलाओं को खेत खलिहान का खास काम नहीं होता, दूसरे बरसात के मौसम में नमी होने के कारण सीखों में भी नमी आ जाती है, जिसकी वजह से ये टूटती नहीं हैं।

यूनिसेफ की टीम ने की तारीफ

women of here have proved in abroad herself, praised her by the UNICEF members

इस कला से जुडी मिसकीना, रुखसाना, समीना का कहना है कि वे इन चंगेरी ओर बीजनों को घरेलू इस्तेमाल के लिये बनाती हैं या फिर रिश्तेदारियों में इन्हें एक सौगात के रूप में भेंट किया जाता है। एक चंगेरी बनाने में 8 से 10 दिन लग जाते हैं। यदि उन्हें पूरा समय दिया जाए तो वे एक चंगेरी एक-दो दिन में तैयार कर सकती हैं।

मेवात में अब देशी गेहूं बहुत कम बोया जाता है। जिसकी वजह से देशी गेहूं की बालें मिलना मुश्किल हो जाती हैं। इसी का फायदा उठाते हुए उद्योगपतियों ने बाजार में प्लास्टिक की सीकें उतार दी हैं। इनसे चंगेरी तो बन जाती हैं पर उनमें क्वालिटी नहीं होती है।

याद रहे कि वर्ष 1989-90 में मेवात के दौरे पर आई 22 देशों के यूनिसेफ टीम के सदस्यों ने भी मेवात की इस कला की जमकर तारीफ ही नहीं की, अपने साथ भी ले गए। लगभग 6 साल पहले यूके की एक संस्था ने नगीना में 25 गांवों का दौरा किया था और कहा था कि मेवात की इस अदभुत कला को लंदन के बाजारों में बेचा जाएगा।

विदेशों में प्रोडक्ट बेचने का मिला था आश्वासन

women of here have proved in abroad herself, praised her by the UNICEF members

मेवात की एसईडीएस संस्था के महासचिव डॉ. अब्दुल अजीज का कहना है कि वर्ष 1993-94 में डीआरडीए गुड़गांव की ओर से मेवात की इस कला को बढ़ावा देने के लिये मेवात की 35 महिलाओं को पुन्हाना के रहीडा, बीसरू और इन्दाना में ट्रेनिंग दी गई थी।

उस समय डीआरडीए ने विश्वास दिलाया था कि ट्रेनिंग देकर उत्पाद बनाए जाएंगे और उन्हें विदेशों में बेचा जाएगा। एडवोकेट नूरदीन नूर, रमजान चौधरी, डॉ. बशीर अहमद का कहना है कि सरकार और प्रसाशन इस ओर ध्यान दे तो मेवात की यह कला एक कुटीर उद्योग का रूप ले सकती है।

मेवात में एक चंगेरी 100 से 150 रुपये तक आसानी से मिल सकती है, जिसे विदेशों में एक हजार से ऊपर आसानी से बेचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed