फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women murder in delhi

किया जादू, पति को छोड़ तांत्रिक की हुई पत्नी

Fri, 19 Dec 2014 09:06 AM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
women murder in delhi

दिल्ली में एक महिला अपने भाई के लापता होने से काफी परेशान थी। इधर-उधर भटकते-भटकते एक दिन वह एक तांत्रिक के पास जा पहुंची। वहां तांत्रिक ने उसपर काला जादू कर दिया। इसके बाद वह अपने भाई की तलाश छोड़ तांत्रिक के प्यार में पड़ गई।

विज्ञापन


मामला इतना बढ़ा कि उसने अपने पति को तलाक देकर तांत्रिक से शादी रचा ली। जबकि तांत्रिक पहले से ही दो शादियां कर चुका था। एक पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं, जो दिल्ली में ही रहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन शादी के दो साल बाद अब महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। दिल्ली के कल्याणपुरी में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में ब्यूटीशियन नजमा (26) की मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों लगाया गंभीर आरोप

women murder in delhi

महिला के परिजनों ने उसके तांत्रिक पति राजा उर्फ रज्जाक (37) पर हत्या करने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस के अनुसार, नजमा की शादी मार्च 2013 में हुई थी। पूछताछ में राजा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नजमा से झगड़ा हो गया।

इसके बाद वह घर से चला गया। रात में उसने पत्नी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। काफी देर तक फोन नहीं उठने पर मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने राजा को सूचना दी।

घर पहुंचकर तांत्रिक ने खिड़की से देखा तो नजमा पंखे से लटक रही थी। जांच में पता चला कि नजमा राजा की तीसरी पत्नी थी। ब्यूटीशियन की मां ने आरोप लगाया कि राजा ने उसकी बेटी की हत्या की है।

वर्ष 2012 में नजमा का भाई लापता हो गया था। उसकी तलाश में बेटी तांत्रिक के पास गई। राजा ने उसे अपने वश में कर लिया और पति से तलाक दिलवाकर उससे शादी कर ली। राजा की दूसरी पत्नी बच्चों के साथ इसी इलाके में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed