थाने में बुलाकर डीएसपी ने महिला से की छेड़खानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक महिला के बयान पर होडल डीएसपी, एसएचओ व उसके जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मामले के जांच अधिकारी हथीन के डीएसपी पृथ्वी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि होडल ताली मोहल्ला निवासी एक महिला ने अदालत में दी शिकायत कि जमीनी विवाद को लेकर उसका व उसके परिजनों का झगड़ा चल रहा था।
इसी मामले में होडल डीएसपी भगतराम व थाना प्रभारी जगराम ने उसे थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। वहां डीएसपी, एसएचओ के साथ उसका जेठ वेदप्रकाश जैन भी मौजूद था।
थाने में फाड़ दिए गए उसके कपड़े
महिला ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान डीएसपी, एसएचओ व उसके जेठ वेदप्रकाश ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
शोर मचाने पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब महिला की थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने हार कर मामले की शिकायत अदालत में की।
डीएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अभी तक नहीं हो सकी किसी गिरफ्तारी
डीएसपी का कहना है कि पुलिस इस मामले में छानबीन में जुटी हुई है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- पृथ्वी सिंह, डीएसपी हथीन व जांच अधिकारी