फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Women molestated in Police station.

थाने में हुई महिला से छेड़छाड़, कांस्टेबल सस्पेंड

Wed, 28 Oct 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 28 Oct 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
Women molestated in Police station.

थाना फर्रूखनगर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल सुभाष को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। हुआ यूं कि 24-25 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे थाना फर्रूखनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे पीट रहे हैं। वह उसे जलाकर मार सकते हैं।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय पीड़िता कमरे के अंदर बंद थी। उसे कमरे से बाहर निकालकर पुलिस ने परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता पुलिस के साथ जाने के लिए जिप्सी में बैठ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'थाने से ले जाओं वरना कुछ भी हो सकता है'

Women molestated in Police station.

उसने कहा कि वह यहां बिल्कुल नहीं रहेगी। परिजनों के आने तक पुलिस थाने में ही रहेगी और उनके साथ ही चलेगी। लेकिन पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी साथ न होने के कारण पीड़िता को साथ ले जाने से मना कर दिया।

फिर पीड़िता ने फोन कर अपने परिजनों से पुलिसकर्मियों की बात कराई। परिजनों ने कहा कि वह उनकी बेटी को थाने में साथ ले जाएं। वह भी थाने में ही पहुंच रहे हैं। वरना उसके साथ यहां कुछ भी हो सकता है।

इसके बाद पुलिस पीड़िता को जिप्सी में बैठाकर थाने ले आई। परिजनों के थाने पहुंचने पर पीड़िता ने उन्हें बताया कि उसके साथ पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ की है। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया। जिसके बाद कांस्टेबल सुभाष को सस्पेंड कर लाइन में भेज दिया गया है।

एसीपी एवं मुख्य जन संपर्क अधिकारी हवा सिंह के मुताबिक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर ससुराल वालो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा कांस्टेबल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को सस्पेंड कर लाइन भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed